नई दिल्ली/रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सर्वोच्च नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से वे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उन्हें निगरानी में रखा गया है। JMM प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि सुबह उनकी स्थिति थोड़ी चिंताजनक थी, लेकिन अब हालत स्थिर है।
चेकअप के दौरान बिगड़ी तबीयत
सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि शिबू सोरेन दिल्ली में रूटीन चेकअप के लिए गए थे, लेकिन अस्पताल में ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। फिलहाल उन्हें सीसीयू (CCU) में रखा गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी है।
सीएम हेमंत सोरेन व बहू कल्पना सोरेन ने की मुलाकात
शिबू सोरेन की छोटी बहू एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन अपने बच्चों के साथ पहले ही दिल्ली पहुंच चुकी थीं। वहीं, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मंगलवार को दिल्ली पहुंचे और अस्पताल जाकर अपने पिता से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी भी ली।
राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी जाना हाल
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे और शिबू सोरेन की कुशलक्षेम जानी। उन्होंने उनके परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और गुरुजी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
प्रेसवार्ता : 25-06-25@JmmJharkhand pic.twitter.com/bJXuxbZlhe
— Supriyo Bhattacharya (@Supriyo__JMM) June 25, 2025




