धोनी ने 7 नंबर की जर्सी छोड़ी,सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस में बढ़ी बेचैनी

धोनी ने 7 नंबर की जर्सी छोड़ी,सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस में बढ़ी बेचैनी

डेस्कः IPL 2026 से पहले एमएस धोनी ने अपने सोशल मीडिया आकाउंड फेसबुक के अलावा अन्य प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके नंबर-7 की जर्सी को हटाया जा रहा है। उसकी जगह नंबर-8 की जर्सी को रखा जा रहा है, जिसपर धोनी लिखा है। धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल हो गया है।
अपने फेसबुक पोस्ट में उन्होंने इशारा किया कि वह अब नंबर 7 की जर्सी छोड़ सकते हैं। धोनी ने लिखा कि कुछ नंबर जिंदगी भर साथ रहते हैं, और 7 भी उनमें से एक है। लेकिन अब वह नंबर 7 से नंबर 8 पर स्विच करने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इसके पीछे की वजह जल्द ही सामने आएगी।

WhatsApp Image 2026 03 18 at 7.17.46 AM

नंबर बदलने की वजह अभी साफ नहीं
धोनी ने अपने पोस्ट में यह तो साफ कर दिया कि वह नंबर बदलने वाले हैं, लेकिन क्यों बदल रहे हैं, यह अभी नहीं बताया। यही वजह है कि फैंस के बीच कई तरह की बातें चल रही हैं। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर इतने सालों बाद वह अपना लकी नंबर क्यों छोड़ रहे हैं।
क्या जडेजा से जुड़ा है कनेक्शन?
चेन्नई सुपर किंग्स में पहले नंबर 8 की जर्सी रवींद्र जडेजा पहनते थे। लेकिन उनके राजस्थान रॉयल्स में जाने के बाद यह नंबर खाली हो गया है। इसी वजह से यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी अब नंबर 8 की जर्सी पहन सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
नंबर 7 से जुड़ी है खास पहचान
धोनी ने अपने पूरे क्रिकेट करियर में हमेशा नंबर 7 की जर्सी पहनी है। यही नंबर उनकी पहचान बन गया है।फैंस भी उन्हें “नंबर 7” के नाम से जानते हैं। ऐसे में अगर वह सच में अपना जर्सी नंबर बदलते हैं, तो यह उनके करियर का एक बड़ा बदलाव माना जाएगा। फिलहाल धोनी ने सस्पेंस बनाए रखा है। उन्होंने साफ कहा है कि नंबर बदलने की वजह जल्द बताएंगे।
अब फैंस उसी पल का इंतजार कर रहे हैं, जब वह इस फैसले के पीछे की असली वजह बताएंगे। IPL 2026 से पहले आई इस खबर ने क्रिकेट फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या धोनी सच में नंबर 8 की जर्सी पहनते हैं या इसके पीछे कोई और बड़ी वजह सामने आती है।


फैंस के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। फैंस का कहना है कि क्या धोनी हमेशा के लिए अपनी जर्सी नंबर-7 बदल रहे हैं या फिर कोई प्रमोशन और ऐड के लिए ऐसा कर रहे हैं। हालांकि धोनी ने अपने कैप्शन में लिख ही दिया है कि जल्द ही पता चल जाएगा कि वो ऐसा क्यों कर रहे हैं।फैंस को अब इसका बेसब्री से इंतजार करेगा।

IPL 2026 के लिए तैयार हैं एमएस धोनी

आईपीएल 2026 में एमएस धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में खेलते नजर आएंगे। फैंस उन्हें देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एमएस धोनी ने काफी समय से प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी।वहीं चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच 30 मार्च को पंजाब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेलने उतरेगी।

आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड हुए) अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हैनरी, जैक फाउल्क्स।


 

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का शेड्यूल

 

तारीखमैचस्थान
30 मार्च 2026RR vs CSKगुवाहाटी
03 अप्रैल 2026CSK vs PBKSचेन्नई
05 अप्रैल 2026RCB vs CSKबेंगलुरु
11 अप्रैल 2026CSK vs DCचेन्नई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now