दिशोम गुरू को शिबू सोरेन को धीरज साहू ने दी श्रद्धांजलि, पूर्व सांसद ने कहा-दुःख की इस घड़ी में सोरेन परिवार के साथ

रांचीः सोमवार रात झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर दिल्ली से रांची स्थित उनके मोरहाबादी स्थित आवास पहुंची। इस मौके पर राजनीतिक जगत के कई दिग्गजों ने शिबू सोरेन के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। राज्यसभा के पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धीरज प्रसाद साहू ने शिबू सोरेन को उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

WhatsApp Image 2025 08 05 at 09.20.13 99bcda73

नेमरा गांव में गुरू जी को दी जाएगी अंतिम विदाई, दिशोम गुरू का ठेकानाला में होगा अंतिम संस्कार
दिशोम गुरू को श्रद्धांजलि देने के बाद धीरज साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की। उन्होने मुख्यमंत्री से मिलकर उनका ढ़ांढस बंधाया। धीरज साहू ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरे सोरेन परिवार के साथ वो खड़े है। उन्होने कहा कि झारखंड में गुरूजी की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता। राज्य ही नहीं देश की राजनीति में उनका अहम योगदान रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now