धनबाद के अमरजीत को NIA ने कोलकाता एयरपोर्ट के पास किया गिरफ्तार, 2024 मोटरसाइकिल ब्लास्ट केस में है आरोपी

धनबाद के अमरजीत को NIA ने कोलकाता एयरपोर्ट के पास किया गिरफ्तार, 2024 मोटरसाइकिल ब्लास्ट केस में है आरोपी

डेस्कः राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA)ने वर्ष 2024 में अवैध विस्फोटकों के परिवहन के दौरान हुए मोटरसाइकिल विस्फोट के मुख्य आरोपी अमरजीत को गिरफ्तार किया है। अमरजीत झारखंड के धनबाद का रहने वाला है और लंबे समय से फरार चल रहा था। कोलकाता एयरपोर्ट के पास दमदम इलाके से एनआई ने उसे गिरफ्तार किया।

पहलगाम हमलावरों के करीब पहुँचीं सुरक्षा एजेंसियाँ, कई बार मुठभेड़ भी हुई: Indian Express रिपोर्ट
इस केस में एनआईए ने 9 अप्रैल को नौ स्थानों में छापेमारी की थी। धनबाद के चिरकुंडा स्थित अमरजीत के ठिकाने से छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया था। छापेमारी के दौरान अमरजीत मौके से फरार हो गया था, इसके बाद से ही NIA लगातार अमरजीत को ट्रैक कर रही थी।आरसी 16/24/एनआईए/डीएलआई तलाशी के दौरान झारखंड के चिरकुंडा में अमरजीत के परिसर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया।

GpjYYHzXsAAwwwo

रांची में व्यवसायी से मांगी 25 लाख की रंगदारी, उग्रवादी संगठन के खिलाफ थाने में मामला दर्ज
NIA की जांच में खुलासा हो चुका है कि आरोपी अमरजीत वर्मा विस्फोटक के अवैध कारोबार में शामिल रहा था। बाइक में विस्फोट की घटना वर्ष 2024 में हुई थी। तब यह बात सामने आयी थी कि जॉयदेव मंडल बाइक से विस्फोटक ले जा रहा था और विस्फोट में उसकी मौत हो गयी थी। इस घटना में कुछ अन्य लोग भी घायल हो गये थे। इस केस को बाद में NIA ने बंगाल पुलिस से टेकओवर कर जांच शुरू की थी।

See also  बीजेपी ने झारखंड के मिशन यूपीएससी पर उठाए सवाल, जरुरतमंदों को वंचित करने का आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now