देश विदेश में सिमडेगा का नाम रौशन कर रही है बेटियां, उधर गांव को चमकाने में जुट गया प्रशासन

 

सिमडेगाः महिला हॉकी में सिमडेगा का नाम रौशन करने वाली झारखंड की बेटियों का गांव विकास से काफी दूर है। उनके परिजन और गांव वालों तक मुलभूत सुविधाएं अभी तक पहुंच नहीं पाई है। लेकिन अब प्रशासन अपनी बेटियों के गांव को चमकाने में लग गई है।
जिले के उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने कुछ दिन पहले ही करगागुड़ी गांव में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों के घर घुमकर उनके परिजनों और गांव वालों से मुलाकात की। उपायुक्त ने अपने साथ गए पेयजल,सड़क, समाज कल्याण एवं अन्य विभाग के अधिकारियों को खिलाड़ियों के गांव में चहुमुखी विकास करने को लेकर निर्देश दिये थे। अब उपायुक्त के निर्देश के बाद विकास का कार्य गांव में शुरू हो गया है। गांव में खराब पड़े चापाकल को भी दुरूस्त कर दिया गया है। इससे पहले पूर्व उपायुक्त सुशांत गौरव के कार्यकाल में भी फरवरी 2022 में जिला प्रशासन की पूरी टीम इन खिलाड़ियों के गांव करगागुड़ी में दिनभर पैदल मार्च कर गांव में विकास कार्य शुरू करने का निर्देश दिया था, कुछ कार्य शुरू भी हुए थे लेकिन उनके तबादले के बाद मार्च 2022 से सारे काम ठंड़े बस्ते में चले गए थे, लेकिन एक बार फिर जिले के उपायुक्त ने सख्ती दिखाते हुए उन सभी कार्यो में गति लाने का निर्देश दे दिया है जिसका असर अब दिखने लगा है।
इस गांव ने संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग सहित कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिये है जिसने देश विदेश में झारखंड और सिमडेगा का नाम रौशन किया है। अपने गांव में हो रहे विकास कार्यो की गति को देखकर इन खिलाड़ियों ने जिले के उपायुक्त का आभार जताया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now