झारखंड पुलिस सेवा में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर मिलेगी नौकरी, कमेटी ने लगाई मुहर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 9, 2026

झारखंड पुलिस सेवा में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर मिलेगी नौकरी, कमेटी ने लगाई मुहर

रांचीः झारखंड की DGP तदाशा मिश्र के निर्देश पर झारखंड पुलिस के दिवंगत पुलिस अफसरों और पुलिसकर्मियों के परिजनों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत 153 आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी प्रदान की जाएगी।
दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को बड़ी राहत
इस निर्णय से झारखंड पुलिस सेवा के दौरान दिवंगत हो चुके पुलिसकर्मियों के परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। DGP तदाशा मिश्रा के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय में अनुकंपा समिति की महतवपूर्ण बैठक हुई। इसमें कुल 153 आश्रितों को पुलिस विभाग के अलग-अलग पदों पर नौकरी देने का फैसला किया गया।
इसका मकसद सर्विस के दौरान जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों को एक सम्मानजनक आजीविका और सहारा देना है। झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार कुल 163 मामलों पर बैठक में चर्चा हुई। जिसमें चार मामलों को विभिन्न कारण से होल्ड पर रखा गया है। वहीं तीन मामलों को नियमानुसार नहीं पाए जाने पर अस्वीकार किया गया है।
ADG मुख्यालय की अध्यक्षता में हुई बैठक
अनुकंपा समिति की बैठक ADG मुख्यालय मनोज कौशिक की अध्यक्षता में की गई थी। इस समिति में जैप DIG कार्तिक एस, स्पेशल ब्रांच के DIG अनुरंजन किस्पोट्टा, सीआईडी DIG चंदन कुमार झा और SP (गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा) बतौर सदस्य शामिल हुए। कमेटी के फैसले के बाद कुल 153 युवाओं को उनकी योग्यता के हिसाब से पदों पर नियुक्त किया गया है। इनमें 66 कॉन्स्टेबल, 62 बाल आरक्षी, 24 महिला आरक्षी और एक फायरमैन ड्राइवर शामिल हैं।

See also  चाईबासा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, नक्सलियों के बंकर को किया तबाह, IED समेत कई सामान बरामद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now