रांचीः झारखंड सरकार के वित्त मंत्री और कांग्रेस विधायक राधाकृष्ण किशोर ने विधानसभा स्पीकर से मिलकर विधानसभा परिसर में बाबा साहेब अंबेडकर की आदमकद मूर्ति लगाने की मांग की है । उन्होंने कहा है कि “आज झारखंड विधानसभा अध्यक्ष महोदय को पत्र देकर यह अनुरोध किया है कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की आदमकद प्रतिमा विधानसभा परिसर में लगाई जाए, ताकि भावी पीढ़ियाँ उनके विचारों से प्रेरणा ले सकें और संविधान के मूल्यों को जीवंत रख सकें।”
वे उस प्रेरक रोशनी का नाम हैं जिन्होंने सदियों से अन्याय और असमानता में डूबे समाज को सम्मान, समानता और अधिकार का रास्ता दिखाया। उन्होंने न सिर्फ दलितों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिलाया, बल्कि एक ऐसा संविधान भी दिया जो हर इंसान को उसकी पहचान और अधिकार देता है।
आज झारखंड विधानसभा… pic.twitter.com/ABLLrxiOF5
— Radha Krishana Kishore (@radhakkofficial) July 21, 2025




