साहिबगंज में एयरपोर्ट के लिए हेमंत ने लिखी किरण रिजेजू को चिट्ठी, बताया क्यों जरुरी है हवाई अड्डा?

रांचीः केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किरण रिजेजू को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चिट्ठी लिख कर साहेबगंज में एयरपोर्ट की मांग की है । उन्होंने कहा है कि देवघर में एयरपोर्ट के लिए राज्य सरकार ने हर मदद की और इसी तरह साहेबगंज में एयरपोर्ट का निर्माण होना चाहिए  । हेमंत सोरेन ने किरण रिजेजू को पदभार ग्रहण करने की भी बधाई दी । 

IMG 7738

साहिबगंज में एयरपोर्ट से संताल को फायदा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा है कि साहिबगंज में एयरपोर्ट सामिरक और सामाजिक आर्थिक दृष्टीकोण से भी जरुरी है । सीएम ने बताया कि साहिबगंज से चीन और बांग्लादेश की भी दूरी कम है इसलिए सामरिक दृष्टिकोण से भी यहां पर  हवाई अड्डा बनाने से लाभ होगा। बिहार और बंगाल के लोगों के फायदे का जिक्र करते हुए उन्होंने विकसित भारत के लिए साहिबगंज में एयरपोर्ट की मांग की और कहा कि संताल परगना के विकास में इससे मदद मिलेगी ।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now