दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने जारी की 21 उम्मीदवारों की सूची, केजरीवाल के खिलाफ पूर्व CM के बेटे को टिकट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 12, 2024

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने जारी की 21 उम्मीदवारों की सूची, केजरीवाल के खिलाफ पूर्व CM के बेटे को टिकट

दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर 21 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को नई दिल्ली सीट से टिकट दिया है।

प्राइवेट नौकरी में स्थानीय लोगों को 75 % आरक्षण पर रोक, झारखंड हाईकोर्ट से राज्य सरकार को झटका
कांग्रेस ने बल्लीमारन की सीट से पूर्व मंत्री हारूण यूसूफ, वजीरपुर सीट से कांग्रेस के तेजरर्रार महिला नेता रागिनी नायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल भारद्वाज को सदर बाजार सीट से टिकट दिया है।

कांग्रेस ने नरेला से अरुणा कुमारी, बुराड़ी से मंगेश त्यागी, आदर्श नगर से शिवांक सिंघल, बादली से देवेंद्र यादव, सुल्तानपुर माजरा से जय किशन, नागलोई जाट से रोहित चौधरी, सलीमगढ़ से प्रवीन जैन को टिकट दिया है। वजीरपुर से रागिनी नायक, सदर बाजार से अनिल भारद्वाज, चांदनी चौक से मुदित अग्रवाल, बल्लीमारान से हारून यूसुफ, तिलक नगर से पीएस बावा, द्वारका से आदर्श शास्त्री, नई दिल्ली से संदीप दीक्षित को टिकट दिया है।

See also  बिहार में दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से ट्रैक्टर की टक्कर, दो मासूम जिंदा जले

कस्तूरबा नगर से अभिषेक दत्त, छतरपुर से राजेंद्र तंवर, अंबेडकर नगर से जय प्रकाश, ग्रेटर कैलाश से गार्वित सिंघवी, पटपड़गंज से अनिल कुमार, सीलमपुर से अब्दुल रहमान और मुस्तफाबाद से अली मेहँदी को टिकट दिया गया है।

विश्व के सबसे युवा शतरंज चैंपियन बन कर गुकेश डी ने कर ली इतनी कमाई…जान कर रह जाएंगे दंग
देखिये पूरी लिस्ट

GenBm5MbYAAFqLa

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now