दिल्ली से देवघर की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा

देवघर : दिल्ली से देवघर की इंडिगो फ्लाइट कैंसिल होने के बाद इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। मौसम की खराबी की वजह से सुबह 11 बजे देवघर के लिए उड़ने वाली फ्लाइट टर्मिनल-2 से उड़ने वाली थी, लेकिन फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया। यात्रियों ने एयरलाइंस के खिलाफ एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा और नारेबाजी की। बता दें कि आईजीआई एयरोपोर्ट पर घने कोहरे की वजह से आज सुबह विजिबिलिटी का स्तर जीरो तक पहुंच गया था। इसके चलते कई फ्लाइट्स की उड़ान प्रभावित और कई को रद्द किया गया है।

See also  देवघर में पत्नी पर पति की पिटाई का आरोप, गुंडे भेजकर ससुराल के घर को तोड़वाया, VIDEO हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now