Delhi से Darbhanga जा रही spicejet के यात्रियों को फ्लाइट के अंदर करना पड़ा भीषण गर्मी का सामना, कई यात्रियों की तबियत बिगड़ी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 19, 2024

Delhi से Darbhanga जा रही spicejet के यात्रियों को फ्लाइट के अंदर करना पड़ा भीषण गर्मी का सामना, कई यात्रियों की तबियत बिगड़ी

दरभंगा: भीषण गर्मी के बीच दिल्ली से दरभंगा जा रही स्पाइसजेट के यात्रियों को विमान के अंदर गर्मी का सामना करना पड़ा। एक घंटे से अधिक समय तक एसी खराब होने से यात्री होते रहे परेशान।

Nitish Kumar के मंत्री ने रूपौली में चुनाव प्रचार के दौरान कहा-अपराधियों को मारी जाएगी गोली, रूपौली में अवैध हथियार चमकाने वाले की खैर नहीं
स्पाइसजेट के एसजी-486 विमान जो दिल्ली से दरभंगा जा रही थी, उसमें सवार यात्रियों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। विमान का एसी खराब होने की वजह से एक घंटे से ज्यादा समय तक यात्री परेशान होते रहे। इस दौरान कई यात्रियों की तबियत भी खराब हो गई।

स्पाइसजेट के यात्री रोहन कुमार ने बताया, “मैं स्पाइसजेट से दिल्ली से दरभंगा जा रहा था। दिल्ली एयरपोर्ट पर चेक-इन के बाद, उन्होंने एक घंटे तक एयर-कंडीशनिंग (AC) चालू नहीं किया… अंदर (फ्लाइट) का तापमान 40 डिग्री था। यात्रियों को परेशानी हो रही थी। जब फ्लाइट ने उड़ान भरी, तब एयर-कंडीशनिंग (AC) चालू किया गया…”

See also  समाजसेवी सह शिक्षाविद सुधीर चंद्र कुंवर की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now