दिल्ली बेबी केयर सेंटर का मालिक गिरफ्तार, अस्पताल में आग लगने से हुई थी 7 नवजात की मौत

दिल्ली बेबी केयर सेंटर का मालिक गिरफ्तार, अस्पताल में आग लगने से हुई थी 7 नवजात की मौत

दिल्ली: पुलिस ने बेबी केयर सेंटर के मालिक डॉक्टर नवीन खिची को गिरफ्तार कर लिया है। नवीन को पुलिस ने दिल्ली से ही गिरफ्तार किया है। उसके दिल्ली में कई बेबी सेंटर चलते है। पुलिस नवीन से पूछताछ कर रही है।

पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में शनिवार रात बेबी केयर सेंटर में आग लगने से सात नवजात की मौत हो गई थी। जब ये घटना हुई उस समय बेबी केयर सेंटर में 12 बच्चे थे, 5 बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद से नवीन खिची फरार चल रहा था। डॉक्टर नवीन खिची के बेबी केयर सेंटर का अपराधिक लापरवाही का इतिहास रहा है। 2021 में नवीन खिची एंड केयर- न्यू बोर्न एंड चाइल्ड हॉस्पिटल, विवेक विहार फेज वन के खिलाफ IPC की धारा 325, 506, 34 और किशोर न्याय अधिनियम (बच्चों की सुरक्षा और देखभाल) की धारा 75 के तहत FIR दर्ज की गई थी. इस FIR में नवीन खिची के खिलाफ नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन नहीं कराने और केस हिस्ट्री में हेराफेरी करने का आरोप था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now