झारखंड में नये शिक्षा मंत्री को लेकर हो गया फैसला, रामदास सोरेन के विभाग की इन्हे मिली जिम्मेदारी

रांचीः दिवंगत रामदास सोरेन के निधन के बाद झारखंड का अगला शिक्षा मंत्री कौन होगा इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ था। सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई।

झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, बाबूलाल मरांडी की अवमानना याचिका खारिज
रामदास सोरेन की जगह अब स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के साथ निबंधन विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पास रखी है। राज्यपाल के आदेश से इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के जेएमएम छोड़ने और मंत्री पद त्यागने के बाद कोल्हान के घाटशिला सीट से विधायक रहे रामदास सोरेन को हेमंत सोरेन ने कैबिनेट में जगह दी थी। अपने संक्षिप्त कार्यकाल में रामदास सोरेन ने शिक्षा मंत्री के रूप में कई प्रगतिशील बदलाव करने का प्रयास किया था।

WhatsApp Image 2025 08 18 at 18.15.41 445bc484

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now