बिहार में वज्रपात से 25 लोगों की मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का एलान

बिहार में वज्रपात से 25 लोगों की मौत का आंकड़ा बढ़ने की संभावना, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का एलान

पटनाः बिहार में गुरूवार का दिन काल बनकर आया। बारिश और वज्रपात बिहार के लोगों के लिए कहर बनकर आया। राज्य में वज्रपात से 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 25 लोगों की मौत अबतक हो चुकी है लेकिन वज्रपात से हुई तबाही को लेकर मिल रही जानकारी के अनुसार ये आकड़ा 50 के आसपास जा सकता है।

झारखंड सरकार के मंत्री पत्नी को चुनाव लड़ाने के लिए कर रहे है जोर-आजमाइश, हेमंत सोरेन के आने के नाम पर बनाया माहौल, फिर भी हो गये फेल!
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वज्रपात से हुई मौत के बाद मृतकों के आश्रितों के लिए मुआवजे का एलान कर दिया है, परिजनों को अनुग्रह राशि के रूप में 4-4 लाख रुपया दिया जाएगा। अबतक मिली जानकार के अनुसार, इस आंधी-पानी से नालंदा में 18, वज्रपात से सीवान में 02, कटिहार में 01, दरभंगा में 01, बेगूसराय में 01, भागलपुर में 01 और जहानाबाद में 01 व्यक्ति की मौत से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मर्माहत हैं।मुख्यमंत्री ने कहा है कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर आपदा प्रबंधन विभाग के जरिए समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें. खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

WhatsApp Image 2025 04 10 at 20.08.45 a3a0c23c

Dream 11 पर लगाए 49 रुपए और जीत लिए तीन करोड़, पलामू का मजदूर बन गया करोड़पति

11 अप्रैल को भी होगी बारिश
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पटना समेत कई जिलों में गुरुवार दोपहर से ही गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो रही है। बिजली चमक रही है और तेज हवा भी चल रही है। आपदा विभाग ने भी लोगों को सतर्क रहने को कहा है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने भी पूर्वानुमान लगाया है कि 11 अप्रैल तक बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश की प्रबल संभावना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now