पटना में लिफ्ट देने के बहाने डांसर से सामूहिक दुष्कर्म, खेत में पति के सामने लूटी इज्जत

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

बिहारः पटना में लिफ्ट देने के बहाने एक डांसर से तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बाइक से दिघवारा रेलवे स्टेशन पहुंचाने के बहाने तीनों युवकों ने डांसर और उसके पति को बाइक पर बैठाया और सुनसान जगह देखकर एक खेत में उसकी इज्जत लूटी। पति के सामने ही उससे सामूहिक दुष्कर्म हुआ। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है। दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लिफ्ट देने के नाम पर साथ लेकर गए

बताया जाता है कि मंगलवार को दियारा के शंकरपुर गांव में शादी समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें डांस करने के लिए 25 वर्षीया युवती अपने पति के साथ आयी थी। बुधवार की सुबह जब वह अपने पति के साथ ही शंकरपुर से दिघवारा रेलवे स्टेशन जा रही थी तो इस दौरान एक युवक ने दोनों को लिफ्ट देकर स्टेशन छोड़ देने की बात कही और साथ लेकर गए।

खेत में ले जाकर किया गैंगरेप

युवक ने डांसर और उसके पति को बाइक पर बैठाया और दिघवारा पहुंचने के लिए अपने दो दोस्तों को भी बुला लिया। बाइक पर डांसर और उसके पति को बैठाकर वो आगे बढ़ा। इस दौरान स्टेशन के बदले शंकरपुर सुनसान बधार लेकर गया और पिस्तौल तान दी। डांसर के साथ तीनों ने मकई के खेत में सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर डांसर और उसके पति को गोली मारने की धमकी दी और बलात्कार करके फरार हो गए।

दो आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता डांसर शिकायत करने दिघवारा थाने में गयी तो उसे शाहपुर थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने की बात कही गयी। थाना प्रभारी मनीष कुमार आनंद ने कहा कि स्टेशन पहुंचाने के नाम पर युवती से बधार में मकई खेत ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। पीड़िता के बयान पर केस दर्ज करते हुए छापेमारी की गयी और शंकरपुर गांव से आरोपी मनीष और मनोज को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now