- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

जामताड़ा SP को साइबर अपराधियों ने लगाया फोन, कहा-SBI YONO App अपडेट कर लें

जामताड़ा SP को साइबर अपराधियों ने लगाया फोन, कहा-SBI YONO App अपडेट कर लें

जामताड़ाः ‘हैलो…मैं नोएडा सेक्टर-सात की एसबीआई योनो सेवा के हेड ऑफिस से बोल रहा हूं…, आपके योनो एप पर तकनीकी कारणों से समस्या आ गई है। मैं लिंक भेज रहा हूं, आप अपने योनो एप को अपडेट कर लें।’ यदि ऐसे ही कॉल आपके पास भी आ रहे हैं तो तत्काल सावधान हो जाएं। आप साइबर ठगों के निशाने पर हैं और ऐसा करने पर आप अपने खातों में जमा रकम साइबर ठगी में गंवा देंगे।

गैंगस्टर प्रिंस खान दुबई छोड़कर पाकिस्तान हुआ शिफ्ट, सात करीबी अंडरग्राउंड
कुछ ऐसे ही कॉल और मैसेजेज अलग-अलग योनो सेवा डीपी वाले नंबरों के जरिए जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता को भी आए, लेकिन साइबर ठग शातिरों के लिए यह आखिरी भूल साबित हुई और जामताड़ा साइबर थाने की छापेमारी के दौरान चार साइबर ठग पुलिस के हत्थे चढ़ गए।पुलिस की गिरफ्त में आए ये शातिर गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पांडेयडीह गांव का रहने वाला इब्राहिम अंसारी, करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बरमुंडी का रहने वाला हुसैन अंसारी, इसी गांव का रहने वाला साकिर अंसारी और पारटोल का रहने वाला सिराज अंसारी है।

 

रांची में सेक्स वर्कर से विवाद के देर रात तक चला ड्रामा, दो बदमाशों ने युवक को मारने की कोशिश की, पुलिस ने गोली मारकर किया गिरफ्तार
इस बात की जानकारी जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता ने दी। एसपी ने बताया कि विभागीय सूचना के आधार पर लखनूडीह-पारटोल रोड के पास डिगाडीह गांव के समीप सुनसान ठिकाने पर बैठकर ये शातिर साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे।थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल की अगुवाई में टीम गठित कर पुलिस ने सभी आरोपितों को रंगेहाथों धरदबोचा। आरोपितों के पास से सात मोबाइल और फर्जी आईडी पर खरीदे गए आठ सिम कार्ड बरामद हुए हैं। सभी आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।

वकील महेश तिवारी ने जज से बदसलूकी मामले में मांगी माफी, झारखंड हाईकोर्ट ने अवमानना मामले में फैसला रखा सुरक्षित
अमेजन समेत कई ई-कॉमर्स कंपनियों की साइट्स से लेते थे योनो उपभोक्ताओं के डिटेल्स:
प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये शातिर अमेजन समेत कई कंपनियों की ई-कॉमर्स साइटों के जरिए योनो कस्टमर के बारे में पता करते थे। फिर बारी-बारी से उन्हें कॉल कर अपने जाल में फांसते और उनके डिटेल्स हासिल कर ठगी का शिकार बनाते थे। इन शातिरों ने अबतक इस तरकीब से देशभर के सैकड़ों योनो सेवा के ग्राहकों को ठगी का शिकार बनाया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now