गुमला में अपराधी राजेंद्र यादव गिरफ्तार, एके-56 रायफल और कारबाईन बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 29, 2026

गुमलाः जिले के पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। भरनो प्रखंड मुख्यालय स्थित लेकोटोली से पुलिस ने कुख्यात अपराधी राजेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक एके-56 रायफल, देशी कारबाईन और कारतूस को बरामद किया है।

WhatsApp Image 2026 10 29 at 4.41.34 PM
27 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्ष गुमला हारिस बिन जमां को गुप्त सूचना मिली कि सिसई थाना क्षेत्र के रोहित शर्मा नाम व्यक्ति अपने चार-पांच साथियों के साथ लेकोटोली निवासी राजेंद्र यादव के घर आया है उन लोगों के पास बड़ी संख्या में घातक अग्नेयास्त्र है जिससे वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पदाधिकारी गुमला सुरेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में छापारी टीम बनाई।

WhatsApp Image 2026 10 29 at 4.31.03 PM
पुलिस टीम के लेकोटोली गांव पहुंचते ही कार सवार अपराधी भागने लगे। रात के अंधेरे और जंगल-झाड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने कार की तलाशी ली और हथियार बरामद किया। इसके बाद 28 अक्टूबर को छापेमारी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त राजेंद्र यादव को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर एक एके-56 रायफल और गोली बरामद किया।

See also  "चंपाई सोरेन के PA हैं दामाद" सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर ठग लिया 7 लाख, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा दिया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now