अमन साहू गैंग के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर कसा शिकंजा, राहुल सिंह के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी

अमन साहू गैंग के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर कसा शिकंजा, राहुल सिंह के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी

रांचीः गैंगस्टर अमन साहू के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद अब उसके गैंग के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू हो गया है। अमन साहू के खास और गैंग की कमान संभाल रहे राहुल सिंह के खिलाफ अब ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस झारखंड पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई और इंटरपोल ने जारी किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, गैंगस्टर राहुल सिंह की सक्रियता झारखंड के कई प्रमुख जिलों जैसे पलामू, रांची, चतरा, हजारीबाग, और लातेहार में है। यह गिरोह मुख्य रूप से कारोबारियों और ठेकेदारों को डरा-धमका कर लेवी (रंगदारी) वसूलने का काम करता है, जिससे राज्य में भय का माहौल बना हुआ है।राहुल सिंह के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी होने का मतलब है कि अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसियां अब उसकी पहचान, स्थान और गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाने में जुट जाएंगी, ताकि उसकी गिरफ्तारी की राह आसान हो सके।

web file item 9990 2 12 2025 11 34 6

झांगुर गुट के सुप्रीमो रामदेव उरांव ने किया सरेंडर, पूर्व सुप्रीमो को मारकर खुद बना था सर्वेसर्वा
क्या है ब्लू कॉर्नर नोटिस?
ब्लू कॉर्नर नोटिस एक अंतरराष्ट्रीय अलर्ट है, जिसे इंटरपोल अपने सदस्य देशों के अनुरोध पर जारी करता है। इसका मुख्य उद्देश्य किसी आपराधिक जांच से संबंधित व्यक्ति की पहचान, ठिकाने या उसकी गतिविधियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र करना होता है। यह नोटिस जांच को आगे बढ़ाने और अपराधी के अंतरराष्ट्रीय मूवमेंट को ट्रैक करने में सहायक होता है।

लॉरेंस बिश्नोई के करीबी मयंक सिंह का बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से हथियार लाता था जसकरण
इससे पहले सुनील मीणा की हो चुकी है गिरफ्तारी
यह पहली बार नहीं है, जब अमन साहू गिरोह के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की गई है। इस गिरोह के प्रमुख सदस्य सुनील मीणा को अगस्त 2025 में सफलतापूर्वक प्रत्यर्पण कर अजरबैजान से रांची लाया गया था। सुनील मीणा के खिलाफ झारखंड पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई-इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था, जो उसकी गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण में निर्णायक साबित हुआ।पूछताछ के दौरान सुनील मीणा ने गिरोह के विदेश में बैठे तमाम सहयोगियों के नाम का खुलासा किया था। उसने बताया था कि गिरोह के कई सदस्य यूएस, कनाडा, यूके और मलेशिया जैसे देशों से इसे ऑपरेट कर रहे हैं। मीणा ने यह भी बताया था कि गैंगस्टर लॉरेंश विश्नोई, गोल्डी बरार और अमन साहू गैंग के बीच की कड़ी रहा मयंक सिंह मलेशिया में लंबे समय तक रहा था। एटीएस ने सुनील मीणा से गिरोह द्वारा उठाई गई रंगदारी, उसके निवेश, हथियारों की खरीद और अन्य वित्तीय पहलुओं पर गहन पूछताछ की थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now