2022 रांची हिंसाः सिविल कोर्ट ने आठ लोगों के खिलाफ जारी किया गैर जमानती वारंट

रांची : राजधानी रांची में 2022 में हुई हिंसा और बवाल को लेकर आठ लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया। मो. नकीब, माजिद आलम, मो. सद्दाम, जमाल्लुदीन, खालिद उमर, मो. बेलाल, मो. हरीफ के खिलाफ गैर जमानती वारंट रांची सिविल कोर्ट द्वारा जारी किये गए है।

रांची में 10 जून 2022 (शुक्रवार) को जुम्मे की नमाज के बाद जमकर हिंसा बवाल हुआ था,इसमें कई पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी, जवान और प्रदर्शनकारी घायल हो गए थे. इस दौरान एक प्रदर्शनकारी की मौत भी हुई थी ।बवाल और हिंसा की वजह से राजधानी में इंटरनेट सेवाएं ठप कर दी गई थी,शहर का माहौल इतना तनावपूर्ण बन गया था कि प्रशासन को 144 धारा लागू करना पड़ा था।जिला प्रशासन ने राजधानी के लालपुर, लोअर बाजार, डेली मार्केट, हिंदपीढ़ी, जगन्नाथपुर, कोतवाली थाना, सुखदेव नगर, पंडरा ओपी, चुटिया, डोरंडा और अरगोड़ा थाना क्षेत्र में धारा 144 लागू किया था ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now