- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

हेमन्त सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम पर, गरीबों के आवास भी सुरक्षित नहीं- दीपक प्रकाश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 6, 2022

 

चास प्रखंड के 51 पंचायत के 1647 लोगों का नाम पीएम आवास सूची से रद्द होने पर प्रदेश अध्यक्ष ने उठाया सवाल
रांची। हेमन्त सरकार में चरम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमन्त सरकार गरीब विरोधी सरकार है। हेमन्त सरकार जानबूझ कर पीएम आवास योजना में अड़ंगा लगा रही है। प्रदेश में पीएम आवास योजना की गति जरूरत से ज्यादा धीमे रखा गया है। जानबूझकर पीएम आवास योजना को लटकाकर रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है सपना, 2022 तक हर गरीब का घर हो अपना अभियान झारखंड में भ्रष्टाचार के हत्थे चढ़ गया है। गरीबों से पीएम आवास योजना के नाम पर वसूली हो रही है। सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ता पीएम आवास पाने वाले लाभुकों से वसूली कर रह हैं। यह सब हेमन्त सरकार के इशारे पर हो रहा है। अधिकारी भ्रष्ट हो गए हैं। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि चास प्रखंड के 51 पंचायत के 1647 लोगों का नाम पीएम आवास सूची से रद्द कर दिया गया है। जानबूझ कर लाभुकों का नाम व डिटेल्स गलत फीड कर दिया गया। जिन गरीबों के पास 5 डिसमिल जमीन है उन्हें 5 एकड़ और साइकिल के स्थान पर मोटरसाइकिल फीड किया गया है।
उन्होंने कहा कि सिर्फ पीएम आवास योजना ही नहीं बल्कि अन्य योजनाओं का हाल भी बुरा है। जल जीवन मिशन की स्थिति भी बद से बदतर है। 2024 तक लगभग 60 लाख को नल से जल की व्यवस्था करनी है किंतु अब तक लगभग 11 लाख का ही टारगेट पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार लंबे समय तक खजाना खाली होने का ढोंग रचते आयी। किन्तु भाजपा द्वारा भेद खोले जाने पर सरकार के मंत्री ने विधानसभा में यह मान लिया कि केंद्र द्वारा इस सरकार को तुलनात्मक ज्यादा पैसे मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार यथाशीघ्र केंद्र के योजनाओं में गति लाये अन्यथा भाजपा सड़क पर उतकरकर आन्दोलण करेगी।

See also  राज्य की विधि व्यवस्था चरमराई,राजधानी भी सुरक्षित नही-दीपक प्रकाश

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now