बिहार में घूसखोर महिला दारोगा गिरफ्तार, विजलेंस की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा

बिहार में घूसखोर महिला दारोगा गिरफ्तार, विजलेंस की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा

डेस्कः भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निगरानी की टीम ने पश्चिम चंपारण से एक घूसखोर महिला दारोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा। नरकटियागंज के शिकारपुर थाने की महिला एसआइ प्रीति कुमारी को विजिलेंस की टीम ने गुरुवार की दोपहर बाद 12 हजार रुपये घूस लेते पकड़ लिया है। नगर के गोशाला समीप महिला दारोगा किराये के आवास में रहती है। यही से गिरफ्तार किया गया है।

घूसखोर सहायक सचिव को निगरानी ने किया गिरफ्तार, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए मांग रहा था रिश्वत
शिकारपुर थाने के मलदहिया गांव निवासी फिरोज कौशर की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने सत्यापन उपरांत यह कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकाश नगर निवासी बिचौलिए अर्जुन सोनी के माध्यम से एक कांड में आरोपित को राहत देने के लिए रिश्वत ले रही थीं।

बिहार में युवक को बदमाशों ने 12 गोलियों से भूना, मर्डर केस में जेल से आया था बाहर
प्रीति ने 15 हजार रुपये मांगे थे, लेकिन मामला 12 हजार रुपये में फाइनल हुआ है। विजिलेंस की टीम ने बिचौलिए अर्जुन सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई करने वाली टीम में तीन महिला पदाधिकारी भी शामिल हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now