क्लास रूम का दरवाजा बंद कर छेड़ने लगे, रसोइया ने हेडमास्टर पर लगाया आरोप, आरा के स्कूल में बवाल

दिल्ली में जामताड़ा की नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म, मरीज के बेटे पर आरोप

आराः बिहार के आरा के एक सरकारी स्कूल में जमकर बवाल हुआ है। स्कूल की महिला रसोइया ने आरोप लगाया है कि प्राचार्य ने उनके साथ गंदी हरकत की है। नाराज लोगों ने हेडमास्टर की कूटाई भी कर दी। भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जरोवरपुर गांव स्थित अपग्रेड मिडिल स्कूल के हेडमास्टर की ओर से रसोइये से छेड़खानी व मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार दोपहर की है। मारपीट में दोनों जख्मी हो गए हैं, जिनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। हेडमास्टर टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ला निवासी डॉ. राजेंद्र प्रसाद हैं, जबकि रसोइया जरोवरपुर गांव की है।

Ram Navami: राम नवमी पर सुबह से शाम तक इन मुहूर्त में करें पूजा, जानें पूजा-विधि, मंत्र, उपाय

रसोइया ने बताया कि शनिवार की दोपहर वह विद्यालय के रसोई घर में खाना बना रही थी। तभी हेडमास्टर ने उन्हें क्लास रूम में बुलाया और बच्चों को बाहर भेज दिया। इसके बाद हेडमास्टर की ओर क्लास रूम का दरवाजा बंद कर उसके साथ छेड़खानी की जाने लगी। उसने विरोध किया, तो हेडमास्टर की ओर से डंडों से उसकी पिटाई कर दी गई। इससे वह जख्मी हो गई। उसने शोर मचाना शुरू किया, तो ग्रामीण पहुंचे और हंगामा करने लगे। इसके बाद हेडमास्टर ने दरवाजा खोला। घटना से आक्रोशित लोगों ने हेडमास्टर के साथ मामूली मारपीट की।

झारखंड में नदियों से ऐसे बालू निकाल रहे है तस्कर कि पुलों पर आ गया संकट, रेल ब्रिज को भी कर दिया खोखला

हेड मास्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि महिला रसोइया का पुत्र उसी विद्यालय में छठी क्लास में पढ़ता है। शनिवार की दोपहर बदमाशी करने पर उन्होंने रसोइए के बेटे को डांट-फटकार लगाई थी और दो थप्पड़ भी जड़ा था। इसके बाद वह आंगनबाड़ी केंद्र पर चले गए और सेल्फी ली। कुछ देर बाद वह स्कूल लौटे, तो देखा कि उनके कार्यालय में पांच-छह लोग पहले से घुसे हुए हैं।‌ वह कार्यालय पहुंचे, तो उन लोगों की ओर से उनकी पिटाई कर दी गई।

हेडमास्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उसी गांव के निवासी एक वार्ड सदस्य बराबर विद्यालय को डिस्टर्ब करते हैं। रसोइये के बेटे को डांट-फटकार लगाने के कारण वार्ड सदस्य के कहने पर ही रसोइया की ओर से छेड़खानी का आरोप लगाया जा रहा है। इधर, मुफस्सिल थानाध्यक्ष आशीष कुमार शाह के अनुसार दोनों पक्षों की ओर से आवेदन दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Indian Railway News:रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस 18 से और मौर्या 26 से रहेगी रद्द

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now