वैभव सूर्यवंशी के उम्र को लेकर विवाद, IPL में शतक बनाने के बाद DOB को लेकर उठे सवाल

वैभव सूर्यवंशी के उम्र को लेकर विवाद, IPL में शतक बनाने के बाद DOB को लेकर उठे सवाल

डेस्कः आईपीएल 2025 में 28 अप्रैल को गुजरात के खिलाफ धमाकेदार शतक बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी के उम्र को लेकर सवाल खड़े हो गये है। एक पत्रकार ने वैभव सूर्यवंशी के पुराने इंटरव्यू का हवाला देते हुए उसके उम्र पर सवाल खड़ा कर दिया है। महज 14 साल की उम्र में आईपीएल खेलने और आईपीएल 2025 में कई रिकार्ड्स तोड़ने के दावे पर सवाल खड़ा किया गया है।

Gpo WTmbwAEuayG

वैभव सूर्यवंशी का आगाज ऐसा तो अंजाम क्या होगा ? सैंचूरी देख व्हील चेयर से कूद पड़े द्रविड़, सचिन-युवराज ने ऐसे की तारीफ
इस पत्रकार ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया है कि वैभव सूर्यवंशी की उम्र 14 साल नहीं बल्कि उससे ज्यादा है। 6 अप्रैल 2023 को बेनीपट्टी हाईस्कूल ग्राउंड में खेले गये मैच के बाद दिये गये इंटरव्यू में वैभव अपनी उम्र 14 साल बता रहे है। वो कह रहे है कि 27 सितंबर को वो 14 साल के हो जाएंगे। इसका मलतब है कि वैभव 2023 में 14 साल के थे तो 2025 में 14 साल के ही कैसे हो सकते है।

 

पिता की गोद में IPL देखने पहुंचा था वैभव सूर्यवंशी, 8 साल बाद 14 की उम्र में तोड़ दिये कई रिकार्ड्स
हालांकि उन्होने वैभव सूर्यवंशी के क्रिकेट प्रतिभा पर किसी तरह का सवाल नहीं उठाया है। उनका कहना है कि वैभव ने आईपीएल में गजब की बल्लेबाजी की है, इसमें कोई दो राय नहीं है कि वो प्रतिभा के धनी क्रिकेटर है। लेकिन 14 साल की उम्र में बच्चे ने कमाल किया है ये बेईमानी लगती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now