मुंबईः बॉलीवुड और फिल्म इंडस्ट्री में गानों को लेकर विवाद कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार अभिनेत्री Nora Fatehi के नए गाने “सरके चुनर तेरी सरके” ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। यह गाना कन्नड़ पैन-इंडिया फिल्म KD: The Devil का हिस्सा है और इसमें नोरा फतेही के साथ Sanjay Dutt भी नजर आते हैं।
गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई। जहां एक तरफ कुछ लोग इसे फिल्म का आकर्षक डांस नंबर बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई संगठनों ने इसके बोल और प्रस्तुति पर आपत्ति जताई है। धीरे-धीरे यह विवाद इतना बढ़ गया कि मामला अब केंद्र सरकार के Ministry of Information and Broadcasting तक पहुंच गया है।
गाने पर संगठनों की कड़ी आपत्ति
फिल्म से जुड़े इस गाने पर सबसे पहले आपत्ति All India Cine Workers Association (AICWA) ने दर्ज कराई। संगठन का कहना है कि गाने में इस्तेमाल किए गए बोल और दृश्य अश्लीलता और डबल मीनिंग को बढ़ावा देते हैं, जो खासकर कम उम्र के दर्शकों के लिए उचित नहीं हैं।
AICWA ने इस मुद्दे पर Central Board of Film Certification (CBFC) और सूचना एवं प्रसारण मंत्री Ashwini Vaishnaw को पत्र लिखकर तुरंत कार्रवाई की मांग की। संगठन ने आरोप लगाया कि इस तरह के गाने फिल्म इंडस्ट्री की साख को नुकसान पहुंचाते हैं और समाज में गलत संदेश भी दे सकते हैं।
सीबीएफसी को लिखी गई शिकायत
एसोसिएशन ने अपने पत्र में इस गाने को “गंभीर जन-चिंता का विषय” बताया है। AICWA का दावा है कि गाने के बोल और दृश्य देशभर में व्यापक विरोध का कारण बन रहे हैं।
संगठन ने कहा कि भारतीय सिनेमा की एक समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक जिम्मेदारी रही है, लेकिन इस तरह के कंटेंट उस स्तर के अनुरूप नहीं हैं। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ निर्माता-निर्देशक जानबूझकर विवाद पैदा करने वाले गाने बनाते हैं ताकि फिल्म को सुर्खियां मिल सकें।
सभी प्लेटफॉर्म से हटाने का निर्देश
विवाद बढ़ने के बाद यह मामला सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तक पहुंच गया है। शिकायत मिलने के बाद सरकार की ओर से इस गाने को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने के निर्देश दिए जाने की खबर सामने आई है।







