बोकारो थर्मल पावर प्लांट में ठेका मजदूर की मौत, परिजनों और ग्रामीणों का प्रदर्शन

बोकारोः थर्मल पावर प्लांट में कार्यरत एक ठेका मजदूर की गुरूवार को मौत हो गई। मृतक ठेका मजदूर कंपनी की इएसपी के ओवरवायलिंग कार्य में तैनात था। केआर कंस्ट्रक्शन कंपनी में बतौर हेल्पर के रूप में काम कर रहा था।

जयराम महतो और श्वेता सिंह की लड़ाई थाने तक पहुंची, डुमरी विधायक ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
जरवा बस्ती के रहने वाला ठेका मजदूर अशोक भुईयां की तबीयत गुरूवार से ही खराब थी, जिस कारण वो प्लांट में ड्यूटी पर लेट से आया था। प्लांट में ड्यूटी पर आने के बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसके गंभीर हालत को देखते हुए उसके मजदूर साथियों ने उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

झारखंड सरकार के मंत्री पत्नी को चुनाव लड़ाने के लिए कर रहे है जोर-आजमाइश, हेमंत सोरेन के आने के नाम पर बनाया माहौल, फिर भी हो गये फेल!
अशोक भुईयां की मौत के बाद पावर प्लांट में ओवरवायलिंग के कार्य में लगे सभी मजदूरों ने काम बंद कर दिया। परिजन समेत अन्य मजदूर और जरवा बस्ती के ग्रामीणों ने शव के साथ पावर प्लांट का मेन गेट जाम कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now