कांग्रेस विधायक नीतू सिंह की डिमांड, बीजेपी देगी लोकसभा का टिकट तो हो जाएंगे शामिल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 1, 2024

पटना : आरजेडी और कांग्रेस विधायकों के टूटने के बीच हिलसा से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। पिछले कई दिनों से बजट सत्र के दौरान विधानसभा से गायब रही नीति सिंह ने अपनी इच्छा मीडिया के सामने रख दिया।
उन्होने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चचेरे ससूर का देहांत हो चुका था इसलिए नहीं आ रही थी। बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर कहा कि समय आएगा तो बताउंगी। मीडिया की ओर से लगातार सवाल किये जाने पर उन्होने कहा कि बीजेपी अगर लोकसभा की टिकट देगी तो ज्वाइन कर लेंगे। नवादा से बीजेपी टिकट देगी तो सोचेंगे। मेरी कांग्रेस पार्टी से एक ही मांग है कि हमारी नवादा की जनता और कार्यकर्ता लोकल सांसद चाह रही है यहां से हमेशा बाहरी आकर सांसद बनता रहा है। इस बार कांग्रेस से यही डिमांड है कि वो हमको टिकट दे। बीजेपी से भी हमारे यही मांग है कि हमें टिकट दे तो सोचा जाएगा।

See also  RJD में BJP ने फिर की सेंधमारी, भभुआ विधायक भरत बिंद हुए बागी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now