कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद को ED ने 4 अप्रैल को पूछताछ के लिए समन जारी किया

रांची : बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों को ईडी ने पूछताछ के लिए समन जारी किया है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने अंबा को 4 अप्रैल को, अंबा के भाई अंकित साव को 5 अप्रैल और धनबाद में सीओ शिशिभूषण को 2 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया है।
मंगलवार को ईडी ने अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 20 ठिकानों पर पूछताछ की थी। इस दौरान उन ठिकानों से 35 लाख रूपये कैश और अवैध बालू खनन, लेवी, जमीन कब्जे से संबंधित कई दस्तावेज बरामद किये थे।ईडी ने अंबा प्रसाद और योगेंद्र साव के ठिकानों पर हुई छापेमारी को लेकर चौकाने वाली जानकारी सामने रखी है। ईडी की टीम को उनके ठिकानों पर हुई छापेमारी के दौरान अवैध बालू खनन, लेवी वसूली, जमीन पर जबरन कब्जा करने के कई दस्तावेज मिले। ईडी ने अंबा परिवार पर इन्ही मामलों को लेकर हुए केस को देखते हुए और उससे जुड़ी शिकायत आने के बाद रेड की थी। इसके साथ ही कई डिजीटल डिवाइस, सर्किल ऑफिस और बैंकों के नकली टिकट, हाथ से लिख गई डायरियां और रसीद भी बरामद किये गए। इसके साथ साथ कई अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज मिले है जिन्हे ईडी ने जब्त कर लिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now