शिबू सोरेन के निधन पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने गहरी शोक संवदेना व्यक्त की, कहा-उनके जाने से एक युग का हो गया अंत

शिबू सोरेन के निधन पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने गहरी शोक संवदेना व्यक्त की, कहा-उनके जाने से एक युग का हो गया अंत

डेस्कः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के पुरोधा शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड के वरिष्ठ नेता व लोकसभा सांसद सुखदेव भगत ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का जाना एक युग का अंत है।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आखिरी तस्वीर: पीएम मोदी ने इस तरह दी श्रद्धांजलि, हेमंत को बंधाया ढाढंस
सांसद भगत ने बताया कि वे शिबू सोरेन से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत से पहले ही जुड़े रहे हैं और कई सामाजिक मुद्दों पर उनके साथ काम करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा, “उनके साथ बिताए गए पल मेरे लिए सदैव स्मरणीय रहेंगे। उनकी सादगी, जनसंघर्षों से जुड़ी सोच और आदिवासी समाज के लिए उनका समर्पण हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं उनके कार्यों से लगातार प्रेरणा लेता रहा हूं और आगे भी लूंगा।”

Shibu Soren को बड़ी बहू सीता सोरेन ने ऐसे किया याद, कहा-‘उनके बिना ये घर वैसा नहीं रहेगा’
सुखदेव भगत ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि झारखंड की राजनीति और सामाजिक चेतना में जो स्थान गुरूजी को प्राप्त था, उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now