- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

कांग्रेस की पूर्व विधायक ममता देवी को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, लड़ सकेंगी विधानसभा का चुनाव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 15, 2024

कांग्रेस की पूर्व विधायक ममता देवी को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, लड़ सकेंगी विधानसभा का चुनाव

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा मंगलवार को हो रही है इससे पहले रामगढ़ की पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता ममता देवी को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जस्टिस एके द्विवेदी की कोर्ट ने ममता देवी की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हे बड़ी राहत दी है।

झारखंड बीजेपी की दिल्ली में बड़ी बैठक, पीएम मोदी, अमित शाह और नड्डा तय करेंगे उम्मीदवारों के नाम
कोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए दो मामलों में मिली सजा पर रोक लगा दी है। अब वह विधानसभा का चुनाव लड़ सकती है। बता दे कि रामगढ़ की अदालत में दो मामलों में पांच और दो साल की उन्हें सजा सुनाई है। जिसकी वजह से उनकी विधानसभा की सदस्यता समाप्त हो गई थी। उक्त सजा के खिलाफ ममता देवी में झारखंड हाई कोर्ट में अपील दाखिल की थी। जिस पर सुनाई करते हुए अदालत में उनकी सजा पर रोक लगा दी है।

See also  मंत्री इरफान अंसारी को हाईकोर्ट से झटकाः दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले में आरोप बरकरार

रामगढ़ के गोला गोली कांड के मामले में 12 दिसंबर 2022 को कोर्ट ने उन्हे दोषी पाते हुए सजा सुनाई थी। 117 दिन तक जेल में रहने के बाद वो जमानत पर बाहर आई थी। इस दौरान हुए रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में आजसू पार्टी की सुनीता चौधरी ने ममता देवी के पति जो कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में मैदान में थे उनको भारी वोटों से शिकस्त दी थी। हाईकोर्ट से मिली राहत के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि रामगढ़ सीट पर एक बार फिर ममता देवी कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में हो सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now