4 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंची कंप्यूटर चिप बनाने वाली कंपनी Nvidia , इतने में 4 अरब iPhone खरीदे जा सकते हैं

न्यूयॉर्कः अमेरिकी कंपनी Nvidia ने इतिहास रच दिया है । ट्रंप के टैरिफ वार के झटकों के बाद AI की बढ़ती मांग ने एनवीडिया को दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बना दिया । वॉल स्ट्रीट जर्नल में Nvidia  का मार्केट वैल्यू 4 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच चुका है । 4 ट्रिलियन डॉलर यानी 334 लाख रुपए की कंपनी भारत की पूरी इकोनॉमी से ज्यादा की है । Nvidia के एक शेयर की कीमत चौदह हजार रुपए के पार जा चुकी है । 

गुरूवार को भारी बारिश का अलर्ट, जमशेदपुर में DC ने दिया स्कूलों को बंद करने का आदेश

ट्रंप के टैरिफ के झटकों का जवाब

Nvidia की यह उपलब्धि उस समय आई है जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। AI तकनीक से जुड़े शेयरों की तेजी की वजह से अमेरिकी शेयर बाजार S&P 500 हाल ही में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। Nvidia के रिकॉर्ड प्रॉफिट और ग्रोथ ने शेयर बाजार को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, भले ही अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों और टैरिफ को लेकर चिंता बनी हुई हो।

आंकड़ों में Nvidia की कामयाबी

बुधवार सुबह तक Nvidia की कुल मार्केट वैल्यू 4.009 ट्रिलियन डॉलर हो गई, जो कि S&P 500 इंडेक्स में सबसे ज्यादा है। दो हफ्ते पहले Nvidia ने Microsoft को पीछे छोड़ा था जिसकी मौजूदा मार्केट वैल्यू $3.755 ट्रिलियन है। Apple अब केवल $3.135 ट्रिलियन के साथ तीसरे स्थान पर है। जुलाई 2023 में Nvidia की वैल्यू सिर्फ $1.050 ट्रिलियन थी।

nvidia

2023 से 1000% की वृद्धि

2023 की शुरुआत से अब तक Nvidia के शेयरों में करीब 1000% की वृद्धि हुई है। यानी अगर किसी ने ढाई साल पहले Nvidia में $100,000 निवेश किए होते, तो आज उसकी वैल्यू $1.1 मिलियन (11 लाख डॉलर) से भी ज्यादा होती। इस साल अब तक शेयर में 22% की बढ़त दर्ज हुई है।

समझिए कैसे हुए Nvidia के शेयरधारकों की बल्ले-बल्ले

कल्पना कीजिए कि किसी भारतीय निवेशक ने जनवरी 2023 में अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी Nvidia के सिर्फ 100 शेयर खरीदे होते। उस समय Nvidia के एक शेयर की कीमत करीब $146 (लगभग ₹12,000) थी। यानी 100 शेयर खरीदने में कुल लागत होती करीब $14,600 (लगभग ₹12 लाख, तब के डॉलररुपया विनिमय दर के अनुसार)

एक शेयर पर इतने का मुनाफा

अब जुलाई 2025 में Nvidia के एक शेयर की कीमत $1,460 (लगभग ₹1.22 लाख) के पार पहुंच चुकी है। इस हिसाब से 100 शेयरों की कुल कीमत अब $146,000 यानी करीब ₹1.22 करोड़ हो गई है।

कितनी बढ़ी वैल्यू?

निवेश राशि (जनवरी 2023): ₹12 लाख

वर्तमान वैल्यू (जुलाई 2025): ₹1.22 करोड़

कुल मुनाफा: ₹1.10 करोड़ से अधिक

रिटर्न प्रतिशत: लगभग 900% से ज़्यादा

 

क्यों हुआ इतना मुनाफा?

Nvidia ने बीते ढाई वर्षों में AI (Artificial Intelligence) और चिप टेक्नोलॉजी में बड़ी छलांग लगाई है। कंपनी का बाजार मूल्य जुलाई 2025 में $4 ट्रिलियन के पार चला गया है, जिससे वह Microsoft और Apple को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे मूल्यवान सार्वजनिक कंपनी बन चुकी है कंपनी की चिप्स जैसे H100 और अगली पीढ़ी की AI तकनीक की दुनिया भर में जबरदस्त मांग है, जिससे उसके मुनाफे और स्टॉक प्राइस में ऐतिहासिक उछाल आया।

4 अरब iPhone खरीदे जा सकते हैं

Nvidia की मौजूदा मार्केट वैल्यू से लगभग 4 अरब iPhones खरीदे जा सकते हैं। Nvidia की यह अद्भुत यात्रा न केवल AI की शक्ति को दर्शाती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि तकनीक की दुनिया में किस तेजी से बदलाव हो रहा है और आने वाला समय किस दिशा में जा रहा है।

मई-जुलाई में जबरदस्त आमदनी

मई से जुलाई तिमाही के लिए Nvidia का अनुमानित कुल राजस्व $45 बिलियन है, जो वॉल स्ट्रीट के अनुमानों के अनुरूप है। इसी तिमाही में चीन को चिप बेचने पर अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण Nvidia को अनुमानित $8 बिलियन का नुकसान उठाना पड़ा है।

माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़ा

जनवरी 2026 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए Nvidia की अनुमानित कुल आय $200 बिलियन है, जो 2025 के मुकाबले 50% अधिक है। यह 2024 की तुलना में तीन गुना से भी ज्यादा है। तुलना करें तो Microsoft की 2024 की अनुमानित आय $279 बिलियन है।

बिहार में ब्लॉक ऑफिस का ब्लंडर मिस्टेक,एड्रेस प्रूफ में लड़की की जगह ट्रैक्टर की फोटो,गांव का नाम ट्रैक्टरपुर, डाकघर, कुत्तापुर

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now