हेमंत सोरेन से आम लोगों ने की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

हेमंत सोरेन से आम लोगों ने की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को उनके कांके रोड़ स्थित आवास पर आम लोागों ने मुलाकात की। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बनने के अगले ही दिन मुख्यमंत्री ने अपने घर का दरवाजा आम लोगों के लिए खोल दिया। आम लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से उन्हे अवगत कराया।

 

झारखंड मुक्ति मोर्चा का अजब संयोग, अध्यक्ष वही बना जो जेल गया : पढ़िए विनोद बिहारी महतो से लेकर हेमंत सोरेन की कहानी
मुख्यमंत्री स्वयं एक-एक लोगों से रूबरू होकर ,उनकी समस्याओं एवं परेशानियों को जाना तथा उनसे आवेदन प्राप्त किए। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सभी आवेदनों पर समुचित समाधान एवं निराकरण का भरोसा लोगों को दिलाया। मौके पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के समाधान हेतु उनकी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। मौके पर कई विभिन्न संगठनों के लोगों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now