रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, घर के कमरें में मिला शव

रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, घर के कमरें में मिला शव

रांचीः कोतवाली थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना में गोली लगने से कोयला कारोबारी मनीष धानुका की मौत हो गई है। धानुका के शव को पुलिस ने उनके घर के कमरे से बरामद किया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि ये हादसा है या आत्महत्या।

घर से बाहर निकलते समय सावधानः ट्रॉफिक पुलिस कर सकती है आपसे छिनतई! जमशेदपुर का VIDEO हुआ वायरल
पुलिस ने मनीष धानुका के शव के पास एक हथियार को भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि धानुका ने अपने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मारी है। हालांकि, कोतवाली पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल और कमरे से बरामद हथियार की एफएसएल जांच भी कराई जा रही है।

कार्तिक उरांव फ्लाइओवर पर स्टंट करने वाले की हुई पहचान, बाइक किया गया जब्त, युवक हुआ फरार
हादसे की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय और थानेदार आदिकांत महतो मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। जांच के बाद ही पूरी जानकारी दी जा सकेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now