- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

CM आवास पर नीतीश कुमार अपने करीबियों के साथ कर रहे है मीटिंग, कल बुलाई जा सकती है विधायक दल की बैठक

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 27 एजेंडों पर लगी मुहर, भागलपुर में बनेगा केंद्रीय विश्वविद्यालय

पटना : बिहार में सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आवास पर पार्टी के करीबी नेताओं के साथ बैठक कर रहे है। इस बैठक में पूर्व जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, मंत्री विजय चौधरी और मंत्री अशोक कुमार चौधरी मौजूद है। राज्य में बने वर्तमान राजनीतिक माहौल पर जेडीयू नेताओं के साथ मुख्यमंत्री चर्चा कर रहे है। माना जा रहा है कि इस बैठक में सरकार को लेकर कोई बड़ा फैसला ले लिया जाएगा। शनिवार को जेडीयू विधायक दल की बैठक बुलाने को लेकर भी सहमति बनाई जाएगी, अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
वही दूसरी ओर बीजेपी और आरजेडी ने भी शनिवार को अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। अगले 24 घंटे बिहार की राजनीति के लिए काफी अहम माने जा रहे है। नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन छोड़ने और एनडीए में आने का औपचारिक एलान शनिवार को हो सकता है।

See also  पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की बढ़ी मुश्किल, राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले में 15 के खिलाफ कोर्ट ने लिया संज्ञान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now