सीएम हेमंत सोरेन का केंद्र पर हमला, झारखंड को मजबूत करने का कर रहे है काम तो केंद्रीय एजेंसियाँ कर रही है सरकार को बदनाम

बोकारो- आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बोकारो के चास में 1900 लाभार्थियों के बीच 321 करोड़ रूपये की परिसंपत्ति का वितरण किया। इस दौरान मंच पर मंत्री बेबी देवी, मंत्री सत्यानंद भोक्ता और बेरमो से कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने बीजेपी के विधायकों की मौजूदगी नहीं होने पर कहा कि यह सरकारी कार्यक्रम है पर लोग आते नहीं केवल लांछन लगाते है।
अपनी सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 37 लाख लोगों को पेंशन मिला है, बिहार और ओडिशा से ज्यादा सरकार यहां पेंशन देती है। पहले 8 लाख किसानों को क्रेडिट कार्ड मिला था आज आंकड़ा 20 लाख के पार हो गया है। बिरसा हरित ग्राम योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाया गया है। पहले की सरकार ने 11 लाख लोगों का राशन कार्ड डिलीट कर दिया था हमारी सरकार ने 20 लाख नया ग्रीन कार्ड बनाकर लोगों को दिया है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारी सरकार 60 हजार नई नियोजन निकालने जा रही है, 1932 के आधार पर नियोजन नीति बनाने का प्रयास किया पर चतुर लोगों ने इसे कानूनी रूप से उलझा दिया। केंद्र सरकार पर 1 लाख 36000 करोड़ रूपया बकाया है ,यदि यह राशि मिल जाए तो पेंशन 1000 से बढ़ाकर 2500 और गैंस का सिलेंडर 1200 से घटाकर 500 कर देंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now