सीएम आवास घेराव कर रहे सहायक पुलिसकर्मियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, अपनी मांगों को लेकर 18 दिन से दे रहे थे धरना

रांची: मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे सहायक पुलिसकर्मियों पर पुलिस बल ने लाठीचार्ज किया है। इस दौरान कुछ सहायक पुलिकर्मियों को चोटे आई है। सुबह में राज्य के डीजीपी अजय कुमार ने सहायक पुलिकर्मियों के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया था। लेकिन बातचीत को कोई हल नहीं निकले के बाद सहायक पुलिसकर्मी सीएम आवास का घेराव करने निकल गये। सहायक पुलिसकर्मियों को जयराम महतो के जेबीकेएसएस का सहयोग मिला हुआ है। देवेंद्र महतो के नेतृत्व में जेबीकेएसएस के नेता भी सीएम आवास घेराव में शामिल रहे । सहायक पुलिसकर्मियों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे जेबीकेएसएस नेता देवेंद्र महतो पुलिस लाठीचार्ज के दौरान भगदड़ में बेहोश हो गए। झारखंड में सहायक पुलिसकर्मियों को एक साल का सेवा विस्तार। पुलिस की नियुक्तियों में आरक्षण का भरोसा डीजीपी ने दिया था लेकिन सहायक पुलिसकर्मी अपने नियोजन की मांग को लेकर डटे हुए है। डीजीपी के आश्वासन के बाद वो सीएम आवास का घेराव खत्म कर मोरहाबादी लौट गए।

670c4e56 e441 4713 af55 139f5548d3c2

fea2814d f8fb 446f b275 81408ccba1b6

पुलिस और सहायक पुलिसकर्मियों के बीच झड़प पुलिस के वाहन में तोड़फोड़ किया गया है ।इसको लेकर पुलिस उनपर लगातार काबू पाने का प्रयास कर रही है।मोरहाबादी जाने वाली कई स्कूल बसों का रूट डायवर्ट कर करमटोली की ओर भेजा गया।

मुख्यमंत्री आवास पहुंचे प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए एसएसपी चंदन कुमार भी मौके पर पहुंच गये है। वो सहायक पुलिसकर्मियों और मीडिया कर्मियों से पीछे हटने को कह रहे है। एसएसपी ने कहा कि अगर मीडिया कर्मी नहीं पीछे हटेंगे तो आपको को नहीं छोड़ा जाएगा।बाद में डीसी और एसएसपी के समझाने के बाद प्रदर्शनकारी सहायक पुलिसकर्मी मोरहाबादी लौट गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now