चौथे चरण में चुनावी शोर आज शाम थम जाएगा, झारखंड के चार और बिहार के पांच सीटों पर सोमवार को वोटिंग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 11, 2024

आज थम जाएगा लोकसभा चुनाव प्रचार का शोर, झारखंड की तीन सीटों पर एक जून को मतदान

रांची: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के वोटिंग के लिए चुनाव प्रचार शनिवार शाम 6 बजे खत्म हो जाएगा। झारखंड में इस चरण में चार सीटों पर चुनाव होने वाला है। खूंटी, लोहरदगा, पलामू और सिंहभूम की सीटों पर सोमवार को मतदान होगा। वही बिहार के उजियारपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर सीट पर 13 मई को वोट डाले जाएंगे।

Soren Family में राजनीतिक बयानबाजी, बसंत का दावा-भाभी करेंगी घर वापसी, सीता का पलटवारः कल्पना ने किया JMM पर कब्जा बसंत होंगे BJP में शामिल

खूंटी सीट पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की प्रतिष्ठा दाव पर है, उनके सामने एक बार फिर कांग्रेस के कालीचरण मुंडा है। 2019 को चुनाव अर्जुन मुंडा बहुत कम अंतर से जीत पाए थे। लोहरदगा सीट पर कांग्रेस के सुखदेव भगत, बीजेपी के समीर उरांव और जेएमएम के बागी उम्मीदवार चमरा लिंडा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। 2019 को चुनाव बहुत कम अंतर से कांग्रेस के सुखदेव भगत बीजेपी के सुदर्शन भगत से हार गये थे। पलामू सीट पर एक बार फिर बीजेपी के बीडी राम उम्मीदवार है उनके सामने आरजेडी से ममता भुईयां चुनाव मैदान में है। सिंहभूम सीट पर बीजेपी की ओर से गीता कोड़ा और जेएमएम की ओर से पूर्व मंत्री जोबा मांझी चुनाव मैदान में है। पिछले चुनाव में गीता कोड़ा ने कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की थी।

See also  रांची में बड़ा हादसाः मेले में लगा हुआ झूला गिरा, मची अफरातफरी

बिहार के उजियारपुर सीट पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और आरजेडी से पूर्व मंत्री आलोक मेहता आमने-सामने है। दरभंगा सीट पर बीजेपी की ओर से गोपालजी ठाकुर और आरजेडी की ओर से पूर्व मंत्री ललित यादव आमने-सामने है। समस्तीपुर की सीट पर बिहार सरकार के दो मंत्रियों के बच्चों के बीच मुकाबला है। नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी चिराग पासवान की पार्टी से उम्मीदवार है तो नीतीश सरकार में ही मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में खड़े है। बेगूसराय सीट पर एक बार फिर बीजेपी की ओर से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह चुनावी मैदान में है। मुंगेर सीट पर जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now