China के शॉपिंग मॉल में आग लगने से 16 लोगों की मौत; कई लापता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 18, 2024

china fire

China News: सुबह- सुबह चीन में एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। चीन के दक्षिण पश्चिम शहर जिगोंग के शॉपिंग सेंटर में आग लग गई है। इस घटना में 16 लोगों की मौत हो गई। ऑफिशियल न्यूज एजेंसी शिन्हुआ से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम 6 बजे के बाद 14 मंजिला कॉमर्शियल बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली। फायर ब्रिगेड और बचाव कर्मियों की टीम लोगों को बाहर निकलने की कोशिश में जुटी हुई है। बचाव कर्मी की ये टीम सुबह 3 बजे तक लोगों को बचाने की कोशिश में लगे रहे।

दुबई की शहजादी ने पति को इंस्टाग्राम पर दे दिया तीन तलाक, कहा- प्रिय पति, आप दूसरे साथियों के साथ व्यस्त हैं…

बिल्डिंग हुई धुंआ-धुंआ

चीन की हाईटेक 14 मंजिला इमारत के निचले हिस्से में पड़ते शॉपिंग सेंटर में ये आग लगी है। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया। अभी पता नहीं चल पाया है कि आग किस कारण से लगी या आग लगने के समय बिल्डिंग में कितने लोग थे। इस घटना की जांच की जा रही है।

See also  जमशेदपुर वेस्ट से पूर्व आईपीएस राजीव रंजन सिंह का बीजेपी से इस्तीफ़ा, सरयू राय को टिकट दिए जाने से नाराज़

मई तक आग लगने से 947 लोगों की गई जान

चीन में आग के खतरे और अन्य घातक घटनाएं बहुत आम हैं, 20 मई तक आग से अब तक 947 लोगों की मौतें हुईं हैं, जो पिछले साल की तुलना में 19 प्रतिशत ज्यादा है। राष्ट्रीय अग्नि और बचाव प्रशासन के प्रवक्ता का इस मामले में कहना है कि होटल और रेस्तरां जैसे सार्वजनिक स्थानों पर आग लगने की घटनाओं में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और सबसे आम कारण बिजली या गैस लाइनों की खराबी और लापरवाही है।

दहेज में नहीं मिली बुलेट तो लौट गई बारात, अब दूल्हा समेत 7 के खिलाफ केस दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now