रांचीः पूर्व मंत्री और धनबाद से सांसद रहे चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे की गुरूवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। पलामू के विश्रामपुर से चार बार विधायक रहे कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता रहे ददई दुबे के पार्थिव शरीर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व मंत्री और धनबाद से सांसद रहे ददई दुबे का निधन, दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में चल रहा था इलाज
इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ददई दुबे के परिवार से भी मुलाकात की और अपनी गहरी शोक संवदेना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और इस दुख की खड़ी में परिवार को इस संकट से उबरने की कामना की। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। ददई दुबे के निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने ददई दुबे के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।



