- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका में लगाया जनता दरबार, लोगों की समस्याओं को सुनकर किया समाधान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका में लगाया जनता दरबार, लोगों की समस्याओं को सुनकर किया समाधान

दुमका: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका के दौरे पर है, वे 26 जनवरी को दुमका में गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराएंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने 25 जनवरी को मसानजोन में इको फ्रेेंडली रिसोर्ट का उद्घाटन किया था। अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने दुमका के लोगों की समस्याओं का भी समाधान किया। शनिवार को जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुना और उसका समाधान भी किया।

eb5e68ca a0ba 4aaf b016 1933f10f5a3a

दुमका में इको फ्रेंडली रिसोर्ट का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, पहाड़ पर बना कॉटेज देगा शिमला और कश्मीर का मजा
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कि आम जनमानस की समस्याओं के समाधान हेतु हमारी सरकार पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। वर्तमान समय में राज्य की आधी आबादी को सशक्त बनाने के लिए उन्हें मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के साथ-साथ सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने जनता से जो वादे किए, उन सभी को पूरा करते हुए राज्य को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज राजभवन, दुमका में लोगों से संवाद करते हुए कही। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे लोगों ने राज्य सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों और गतिविधियों की प्रशंसा की। मौके पर लोगों ने अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का यथोचित और शीघ्र निष्पादन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आम लोगों की समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

See also  रांची से 1100 किलोमीटर दूर गुवाहाटी में तय हो रही है झारखंड की राजनीति, चंपाई सोरेन के बाद सुदेश महतो ने की हेमंता से मुलाकात
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now