मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नेमरा में चला रहे हैं ई रिक्शा… जानिए कौन-कौन है सीएम के रिक्शा पर सवार

नेमराः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ई-रिक्शा चलाते हुए नजर आए । अपने पैतृक गांव में पिता शिबू सोरेन के दशकर्म और संस्कार भोज के दौरान आने वाली भीड़ के लिए ये खास इंतजाम किया गया है । बताया जा रहा है कि 15-16 अगस्त को लाखों लोग नेमरा पहुंचेंगे । पहुंचने वालों में कई बुजुर्ग और महिलाएं भी हैं जिनके लिए ये खास इंतजाम किया जा रहा है । 

WhatsApp Image 2025 08 14 at 20.13.18 WhatsApp Image 2025 08 14 at 20.13.19 WhatsApp Image 2025 08 14 at 20.23.23 WhatsApp Image 2025 08 14 at 20.13.17

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ई-रिक्शा पर मंत्री इरफान अंसारी,  विधायक अनूप सिंह को भी बैठाकर नेमरा में चल रही तैयारियों का जायजा लिया ।  हर पंडाल में जाकर व्यवस्थाओं की बारीकी से निगरानी की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों के लिए सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग, टेंट, बैठने की व्यवस्था और शौचालय की पर्याप्त सुविधा सुनिश्चित की जाए, साथ ही यातायात व्यवस्था इस प्रकार बनाई जाए कि किसी को भी दुश्वारी न हो।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now