तस्करों के खिलाफ चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 7 किलो अफीम और 20 लाख नकद किया बरामद

तस्करों के खिलाफ चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 7 किलो अफीम और 20 लाख नकद किया बरामद

चतरा : चतरा जिला पुलिस ने बुधवार की रात अफीम तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में जिले के पत्थलगडा प्रखंड मुख्यालय में प्रवील दांगी के घर में छापेमारी कर सात किलो अफीम और 20 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। चतरा के एसपी सुमित अग्रवाल को मिली गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई।

जेटेट के भाषा निर्धारण में हुई गलती, पलामू-गढ़वा में भोजपुरी को बनाया जाए अनिवार्य विषय- वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

प्रवील दांगी के घर के साथ-साथ एक दर्जन से अधिक अन्य घरों में भी छापेमारी की गई। छापेमारी की कार्रवाई बुधवार को पूरी रात चली है। जिसका नेतृत्व सिमरिया के एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल ने किया। पुलिस के अधिकारी मामले में कुछ नहीं बता रहे हैं। वे सिर्फ इतना कह रहे हैं कि पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now