चतरा में मछली पकड़ने गए दादा-पोती की मौत, सुरंग से निकली दोनों की लाश

बीआईटी मेसरा की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पति से थी परेशान

झारखंड के चतरा में मछली पकड़ने गए दादा-पोती की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह दोनों मयूरहंड के अंजनवा जलाशय (डैम) में गए थे। मरने वालों में महेशा गांव निवासी कल्लू भुइयां और चंचला कुमारी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया।

नाबालिग बेटियों का रेप करता था सौतेला पिता शराफत, मां ने पकड़ा रंगे हाथ; दरिंदा गिरफ्तार

ग्रामीणों के अनुसार अंजनवा जलाशय से एक नहर जुड़ी हुई है। जलाशय से नहर में पानी निकालने के लिए एक सुरंग बनाई गई है, जिसमें एक गेट भी लगा हुआ है। कल्लू अपनी पोती चंचला के साथ रोज की तरह जाल लेकर सुबह करीब 10 बजे मछली पकड़ने जलाशय पहुंचे। इसके बाद सुरंग के अंदर घुस गए।

सुरंग में जाने के काफी देर तक वे दोनों बाहर नहीं निकले।। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी बीच नहर में कल्लू द्वारा लाया गया जाल बाहर आ गया। अनहोनी की आशंका होते ही वहां मौजूद लोग सुरंग के अंदर गए और दादा-पोती को बाहर निकाला। दोनों की मौत हो चुकी थी। मौके पर पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

नाबालिग बेटियों का रेप करता था सौतेला पिता शराफत, मां ने पकड़ा रंगे हाथ; दरिंदा गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now