बिहार में 52 करोड़ से ज्यादा का चरस हुआ बरामद, भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 14, 2025

बिहार STF और रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इनामी अपराधी विशाल कुमार सिंह और छोटू प्रिंस को किया गिरफ्तार

बेतियाः भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली। एसएसबी जवानों ने 52 करोड़ रुपये के चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मझौलिया थाने के नौतन खुर्द गांव के छोटू साह (30) के रूप में की गई है।

बिहार में 11वीं में नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने आये छात्रों की पिटाई, कर्मचारी के डंडे बरसाने का वीडियो वायरल
SSB ने यह कार्रवाई वरदही गांव के समीप ओरिया नदी के पास की है। जप्त चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब साढ़े 52 करोड़ रुपये बताई जा रही है। शनिवार को इसकी जानकारी एसएसबी ने दी। एसएससी के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि मादक पदार्थ के सौदागर भारी मात्रा में मादक पदार्थ की खेप लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए हैं। वह इसे भारत के अन्य क्षेत्रों में भेजने की फिराक में हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसएसबी ने घेराबंदी कर दी।

बिहार में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला, पटना SSP समेत कई जिलों के SP बदलें गए

See also  Khan Sir Defamation Case :अंजना ओम कश्यप मानहानि केस में दिल्ली हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश पारित करने से इंकार

इसी बीच एक बाइक पर सवार व्यक्ति को आते देख जवानों ने उसे रोका। रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 50 पैकेट में रखी 53 किलो 280 ग्राम चरस बरामद की गयी। जवानों ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया। टीम का नेतृत्व कर रहे एसएसबी के सहायक सेनानायक दीपांशु चौहान ने बताया कि गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। जब्त चरस और गिरफ्तार तस्कर को एनसीबी की टीम पटना को सौंप दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now