पीएम मोदी को अपशब्द कहने पर बिहार में बवाल, पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस ऑफिस में हंगामा

पीएम मोदी को अपशब्द कहने पर बिहार में बवाल, पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस ऑफिस में हंगामा

पटनाः दरभंगा में राहुल गांधी के मंच से पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने के मामले को लेकर बिहार में बवाल शुरू हो गया है। शुक्रवार को बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में जाकर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। बीजेपी कार्यकर्ता और उनके समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में कांग्रेस कार्यालय पर धावा बोल दिया।

पीएम मोदी को मां की गाली देने वाला अरेस्ट, दरभंगा पुलिस ने मो. रिजवान को किया गिरफ्तार
कांग्रेस नेताओं ने आज तक से बातचीत में आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय का गेट तोड़कर अंदर घुस गए और लाठियां बरसाईं। कार्यालय में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की और ईंट पत्थर भी चलाए। इसमें कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई हैं। एक कार्यकर्ता का सिर फट गया।

दिल्ली में चुनाव हारने के बाद असेंबली इलेक्शन लड़ने बिहार आए, कांग्रेस के नौशाद कौन, जिनके मंच से PM मोदी को दी गई गाली
भाजपा नेताओं ने सदाकत आश्रम तक मार्च किया और राहुल गांधी तथा इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। इस प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पटना में कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय ‘सदाकत आश्रम’ में तोड़फोड़ की। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय का गेट जबरदस्ती खोल दिया और अंदर घुस गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका प्रतिरोध किया और देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठियां चलने लगीं।दोनों तरफ से एक दूसरे पर ईंट और पत्थर भी बरसाए गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now