चंपाई सोरेन से लोबिन हेम्ब्रम ने की मुलाकात, BJP में शामिल होने की खबरों पर पूर्व मुख्यमंत्री ने तोड़ी चुप्पी

चंपाई सोरेन से लोबिन हेम्ब्रम ने की मुलाकात, BJP में शामिल होने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से उनके रांची स्थित आवास पर जेएमएम के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद चंपाई सोरेन से मीडिया ने बात की और उनके बीजेपी में शामिल होने को लेकर सवाल दागे।

 

JSSC CGL परीक्षा की तारीख बदलने की मांग को लेकर छात्र निकले CM आवास का घेराव करने, पुलिस ने रोका
चंपाई सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि क्या अफवाह फैल रहा है, नहीं फैल रहा है हमको कुछ पता नहीं। हमको खबर ही पता नहीं है तो इसपर क्या हम कहेंगे। हमको कुछ नहीं पता है, क्या सोच है, क्या घट रहा है हमको पता कुछ पता नहीं है, हम जहां पर है वही पर है। हमको खुद पता नहीं है कि हम किस जगह जा रहे है। लोबिन हेम्ब्रम से मुलाकात पर उन्होने कहा कि वो ऐसे ही आया था उनसे भेंट किया। जो पहले से हमसे बात होता रहा है वही बातें हुई। बीजेपी में जाने को लेकर हमसे कोई बात नहीं हुई। हम जहां पर है वही पर है, अभी हम अपने टाटा आवास जा रहे है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now