चंपई सोरेन ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी,जल्द से जल्द शपथ ग्रहण कराने का आग्रह

राँची.. चंपई सोरेन ने राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर विधायकों की परेड के लिए समय माँगा है। चंपई सोरेन ने लिखा है कि

प्रतिष्ठा में, माननीय राज्पाल, झारखण्ड, राँची

विषय: राज्य में नई सरकार के गठन के संबंध में।

महोदय,

उपरोक्त विषय के संबंध में भवदीय को सादर निवेदित करना है कि कल दिनांक 31 जनवरी 2024 को मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन द्वारा आपको त्यागपत्र सौंपने एवं रात्रि 08.45 में आपके द्वारा इसे स्वीकार कर लेने के पश्चात ही मेरे नेतृत्व में आपके समक्ष उपस्थित पाँच सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल, जिसमें संयुक्त गठबंधन विधायक दल सह झारखण्ड मुक्ति मोर्चा विध गायक दल के नेता के रूप में मैं तथा मेरे साथ भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के विधायक दल के नेता श्री आलमगिर आलम, राजद के माननीय विधायक श्री सत्यानन्द भोक्ता, सी.पी.आई (एम. एल.) के विधायक श्री विनोद कुमार सिंह तथा झारखण्ड विकास मोर्चा (प्र०) के विधायक श्री प्रदीप यादव शामिल थे। हम लोगों ने 47 माननीय विधायकों के समर्थन के दावे एवं 43 विधायकों के हस्ताक्षरयुक्त समर्थन पत्र आपको सादर समर्पित किया था, जो बहुमत के आंकड़े से अधिक है। यहाँ यह भी उल्लेख करना उचित है कि मेरे साथ सभी 43 विधायक, जिनका हस्ताक्षर समर्थन पत्र में दर्ज है, वे राजभवन के लिए गए थे, लेकिन वे गेट पर ही रूके रहे, उन्हें अंदर प्रवेश नहीं मिल पाया।

See also  मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से की मुलाकात, विधायकों की नाराजगी और सीट शेयरिंग पर चर्चा

महोदय, वर्तमान में पिछले लगभग 18 घंटों से राज्य में कोई सरकार अस्तित्व में नहीं है। राज्य में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। संवैधानिक प्रमुख होने के नाते हम सभी विधायक गण एवं राज्य की जनता आपसे उम्मीद करते हैं कि शीघ्र ही आप एक लोकप्रिय सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त कर राज्य को भ्रम की स्थिति से बाहर निकालेंगे।

महोदय, अतः आपसे सादर अनुरोध है कि मेरे सरकार गठन के दावे को स्वीकार करते हुए मुझे शीघ्र मुख्यमंत्री मनोनीत कर नयी सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करने की कृपा की जाय। साथ ही साथ भवदीय से यह भी अनुरोध है कि मुझे सभी माननीय विधायकों के साथ आज अपराहन 3 बजे राजभवन में मिलने का समय दिया जाय ताकि मैं आपसे विधायकों के साथ मिल कर आपको आश्वस्त कर सकूँ कि बहुमत मेरे साथ है, मैं राज्य में स्थिर सरकार देने में सक्षम हूँ।

शुभकामनाओं सहीत,

उपस्थित,

See also  कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दी बधाई, कहा- हौसला रखिए फिर खुशियां लौटेंगी

भवदीय (चम्पाई सोरेन) 12/2024

नेता, संयुक्त गठबंधन विधायक दल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now