By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • राँची
      • खूँटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
        • उत्तरी छोटानागपुर
          • हजारीबाग
          • रामगढ़
          • चतरा
          • गिरिडीह
          • कोडरमा
            • बोकारो
              • कोल्हान प्रमंडल
                • सरायकेला
                • चाईबासा
                • जमशेदपुर
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढवा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Reading: एक्शन में चंपाई सरकार: वक्त है कम, सरकार की फ्लैगशिप योजनाएं जल्द करें पूरा, सीएम का अधिकारियों को निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
  • झारखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Search
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
    • कोयला क्षेत्र
    • पलामू प्रमंडल
    • संथाल परगना
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -

Home | एक्शन में चंपाई सरकार: वक्त है कम, सरकार की फ्लैगशिप योजनाएं जल्द करें पूरा, सीएम का अधिकारियों को निर्देश

एक्शन में चंपाई सरकार: वक्त है कम, सरकार की फ्लैगशिप योजनाएं जल्द करें पूरा, सीएम का अधिकारियों को निर्देश

LiveDainik Desk
June 12, 2024 12:26 AM
By LiveDainik Desk
2 years ago
Share
Champai Soren in Meeting
SHARE

Jरांचीः एक्शन में है चंपाई सरकार । जी हां, झारखंड विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीनों का वक्त है और ऐसे में चंपाई सोरेन सरकार के पास अपनी योजनाओं को जमीन पर उतारने की चुनौती है । खासतौर से फ्लैगशिप योजनाओं को लेकर सरकार बेहद ही संवेदनशील  है । मुख्यमंत्री  चम्पाई सोरेन ने मंगलवार को  विभिन्न विभागों द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं के प्रगति की जानकारी लेने के साथ अधिकारियों को कई निर्देश दिए।

Contents
  • सयम पर पूरी हों योजनाएं
  • इन विभागों की योजनाओं की हुई समीक्षा
  • पंचायती राज विभाग
  • राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग
  • स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग
  • उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग
  • स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग
  • श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग
  • कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग
  • अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
  • कृषि विभाग

सयम पर पूरी हों योजनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की गति तेज करने में आपका अहम रोल है। ऐसे में सभी विभाग इस बात का विशेष ख्याल रखें कि योजनाएं तय समय सीमा में पूरी हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्तियों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इन विभागों की योजनाओं की हुई समीक्षा

  1. 1.ग्रामीण विकास विभाग
  2. 1-बिरसा हरित ग्राम योजना
  3. 2-वीर शहीद पोटो हो योजना
  4. 3-बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना
  5. 4-प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण
  6. 5-जेएसएलपीएस से जुड़े सखी मंडलो की महिलाओं को योजनाओं में इन्वॉल्वमेंट।

WhatsApp Image 2024 06 11 at 14.13.36

- Advertisement -
LD-advertisement

सीएम ने कहा है कि बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत पौधे लगाने के साथ उसके रख- रखाव एवं संरक्षण की पूरी व्यवस्था हो । बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के तहत इस वर्ष नवंबर के पहले तक एक लाख कूपों का निर्माण पूर्ण करें। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत अपूर्ण और लंबित आवासों का निर्माण कर जल्द से जल्द पूरा हो। जेएसएलपीएस से जुड़ी सखी मंडलों और उससे संबंधित महिलाओं को मोबिलाइजेशन कर विभिन्न योजनाओं में इंवॉल्व करें।

- Advertisement -
royal-soler-new

पंचायती राज विभाग

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि राज्य के सभी पंचायत सचिवालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं। बिजली, इंटरनेट, सोलर पैनल, कम्प्यूटर सेट एवं प्रज्ञा केंद्र स्थापित हो यह सुनिश्चित करें। राज्य के सभी पंचायतों में अपना पंचायत भवन होनी चाहिए। सभी पंचायत सचिवालयों तक पहुंच पथ हो यह भी सुनिश्चित करें। 

राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग

सीएम ने कहा कि सभी उपायुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, एलआरडीसी और अंचल अधिकारी नियमित कोर्ट करें ताकि, जमीन से जुड़े मामले का निष्पादन हो। CNT/SPT एक्ट के तहत दर्ज किए गए मुकदमों का निपटारा प्राथमिकता के साथ हो यह सुनिश्चित करें। एसटी कोर्ट द्वारा एसटी जमीन से संबंधित मामलों में जो डिग्री हुई है उसकी सूची पब्लिक डोमेन में प्रकाशित करें।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग

चंपाई सोरेन ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में जनजातीय भाषा की पढ़ाई शीघ्र प्रारंभ करें। स्थानीय जनजातीय भाषाओं को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों में अध्यनरत विद्यार्थियों को जनजातीय भाषा की शिक्षा उपलब्ध कराना सुनिश्चित की जाए। जनजातीय भाषा- संताली, हो, कुड़ुख, खड़िया, मुंडारी सहित सभी जनजातीय भाषाओं के विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति शीघ्र करें।

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभागWhatsApp Image 2024 06 11 at 16.51.59 3

गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का पोर्टल 20 जून से एक्टिव हो जाएगा। इस योजना के तहत विद्यार्थियों को 15 लाख रुपए तक का शिक्षा लोन दिया जाएगा। ऐसे में इस योजना का ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी लाभ ले सकें, इसके लिए इसका प्रचार प्रसार सुनिश्चित करें। इसके साथ नौ हजार से ज्यादा विद्यार्थी शिक्षा लोन के लिए आवेदन कर चुके हैं उन्हें शिक्षा लोन देने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरी करें।

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग

1- PM-ABHIM योजना के तहत भवन विहीन स्वास्थ्य उप केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अन्य स्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण कार्य।

2- पंचायत स्तरीय दवा दुकान योजना

3- जिला अस्पतालों में प्रज्ञा केंद्रों की स्थापना

4- अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक

PM-ABHIM योजना के तहत सभी स्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण इस वर्ष नवंबर तक पूरा करें। सभी स्तर के सरकारी अस्पतालों के एक ही भवन में ही ओपीडी और जांच की सुविधा हो। यहां सभी दवाई भी होनी चाहिए। अस्पताल परिसर में स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाए। डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल में नियमित रूप से रहें। अस्पताल परिसरों में वृक्षारोपण किया जाय।

श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग

1- झार नियोजन पोर्टल

2-बिरसा योजना

राज्य के स्थानीय युवाओं को झारखंड में अवस्थित विभिन्न निजी उद्योगों तथा कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने जो कानून बनाए हैं, उसका हर हाल में पालन सुनिश्चित करें। इसे एक अभियान के रूप में चलाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा स्थानीय और मूलवासी को अपने ही प्रदेश में रोजगार मिल सके। बिरसा योजना के तहत प्रखंड स्तर पर कौशल केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया पूरी करें। बोकारो और देवघर में ईएसआईसी का अस्पताल बनाने के लिए भूमि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

WhatsApp Image 2024 06 11 at 14.13.39

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग

1- जाति प्रमाण पत्र

2- जेपीएससी और जेएसएससी द्वारा आयोजित किये जाने वाली प्रतियोगिता परीक्षाएं।

मुख्यमंत्री के निर्देश-

नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। ऐसे में जेपीएससी और जेएसएससी विभिन्न पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरी करे। जाति प्रमाण पत्र जारी करने में जो भी भी विसंगति है उसे दूर करें। इसे सरल बनाएं। आवेदकों को समय पर जाति प्रमाण पत्र देना सुनिश्चित करें। जाति प्रमाण पत्र से जुड़े आवेदन लंबित नहीं रहने चाहिए।

Jharkhand में कल से शुरू हो रही है नौकरी बहाली (Government vacancy )प्रक्रिया, 26 हजार शिक्षकों के लिए निकलेगी वैकेंसी- मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन

अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग

1- छात्रवृत्ति योजना

2- आवासीय विद्यालय जीर्णोद्धार योजना

3- कब्रिस्तान की पक्की घेराबंदी योजना

4- सरना, मसना, जाहेरस्थान व हड़गड़ी विकास योजना

5- आदिवासी संस्कृति एवं कला केंद्र

6- वन अधिकार अधिनियम

मुख्यमंत्री के निर्देश-

WhatsApp Image 2024 06 11 at 14.13.38

कृषि विभाग

1-झारखंड कृषि ऋण माफी योजना

2- किसान क्रेडिट कार्ड योजना

3- बीज वितरण योजना

4- खाद आपूर्ति योजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल किसानों का 50 हज़ार रुपए तक के ऋण को माफ किया जा रहा है, लेकिन इसे अब बढ़ाकर दो लाख रुपये किया जाना है, ऐसे में इसके नीतिगत प्रक्रिया को जल्द पूरी करें । ज्यादा से ज्यादा किसानों को केसीसी से आच्छादित करें। समय पर लोन चुकाने वाले किसानों को इंटरेस्ट फ्री लोन मिलेगा, इसका प्रचार- प्रसार सुनिश्चित करें। जून महीने के अंतिम अथवा जुलाई माह के पहले सप्ताह तक बीज का वितरण ही जाना चाहिए।

odisha CM Mohan Majhi : बाबूलाल, अमर बाउरी ने दी बधाई, कहा बीजेपी में ही आम कार्यकर्ताओं बन सकता है सीएम,पीएम

इस उच्च स्तरीय बैठक में मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री बादल, मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री हफीजुल हसन, मंत्री दीपक बिरुवा, मुख्य सचिव  एल०खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव- सह- विकास आयुक्त श्री अविनाश कुमार, संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव/ सचिव, विभिन्न प्रमंडलों के आयुक्त, सभी जिलों के उपायुक्त सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Hunter Biden Joe Biden के बेटे Hunter Biden को हो सकती है 25 साल की सजा, झूठ बोलकर 11 दिनों तक रखी थी अवैध रिवाल्वर
Next Article Jharkhand Nikay Chunav 2024 News: चुनाव में और होगी देरी, आयोग की अनुशंसा को नगर विकास विभाग ने लौटाई, अब बिहार का दौरा करेगी आयोग की टीम Jharkhand Nikay Chunav 2024 News: चुनाव में और होगी देरी, आयोग की अनुशंसा को नगर विकास विभाग ने लौटाई, अब बिहार का दौरा करेगी आयोग की टीम
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • हजारीबाग में हाथी भगाने निकली टीम की गाड़ी से कंटेनर की टक्कर, दो की मौत
  • पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत 18 नेताओं को नोटिस, BJP के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ लड़ रहे निकाय चुनाव
  • गुमला में ACB की कार्रवाई,लघु सिंचाई विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
  • बिहार में रेलवे जक्शन पर बजने लगा अश्लील गाना, यात्री हुए हैरान, रेल प्रबंधन पर उठा सवाल
  • निकाय चुनाव के दौरान बागी हुए नेताओं पर बीजेपी सख्त, 20 को शो-कॉज देने की तैयारी
  • निकाय चुनाव के बाद BJP और JMM की बनने जा रही है सरकार, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का दावा
  • मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना; झारखंड में जिन महिलाओं को नहीं मिल रहा पैसा उनके लिए खुशखबरी
  • ED ने 521 करोड़ के मैक्सीजोन चिटफंड घोटाले में चार्जशीट की दाखिल, निदेशक और उनकी पत्नी को बनाया आरोपित

You Might Also Like

हजारीबाग में हाथी भगाने निकली टीम की गाड़ी से कंटेनर की टक्कर, दो की मौत

हजारीबाग में हाथी भगाने निकली टीम की गाड़ी से कंटेनर की टक्कर, दो की मौत

1 hour ago
पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत 18 नेताओं को नोटिस, BJP के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ लड़ रहे निकाय चुनाव

पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत 18 नेताओं को नोटिस, BJP के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ लड़ रहे निकाय चुनाव

4 hours ago
गुमला में ACB की कार्रवाई,लघु सिंचाई विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

गुमला में ACB की कार्रवाई,लघु सिंचाई विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

5 hours ago
बिहार में रेलवे जक्शन पर बजने लगा अश्लील गाना, यात्री हुए हैरान, रेल प्रबंधन पर उठा सवाल

बिहार में रेलवे जक्शन पर बजने लगा अश्लील गाना, यात्री हुए हैरान, रेल प्रबंधन पर उठा सवाल

6 hours ago
Follow US
© 2024-25 Live Dainik Broadcast Private Limited. All Rights Reserved.
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?