चक्रधरपुर के JMM विधायक प्रतिनिधि को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में TMH में कराया गया भर्ती

चक्रधरपुर के JMM विधायक प्रतिनिधि को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में TMH में कराया गया भर्ती

जमशेदपुरः चक्रधरपुर के झामुमो नेता और विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि समरेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पर जमशेदपुर में अपराधियों ताबड़तोड़ फायरिंग की है। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित भीड़ वाली खाऊ गली गुरुवार देर शाम 8.39 बजे गोलियों की तड़तडाहट से दहल गई। अपराधियों की गोली पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के विधायक प्रतिनिधि समरेश सिंह उर्फ गुड्डू की गर्दन में लगी।

झारखंड के हजारीबाग में दर्दनाक हादसा, बोलेरो ने 3 को रौंदा; तीनों की मौत
घटना से वहां भगदड़ मच गई। सारी दुकानें बंद हो गईं। घायल को टाटा मुख्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घायल समरेश मूल रूप से पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर सिनेमा हॉल के सामने का रहने वाला है।

अमित शाह ने बाबूलाल और चंपाई सोरेन के साथ की बैठक, प्रदेश बीजेपी संगठन को लेकर हुई चर्चा
सूचना पर सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर, बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश ठाकुर समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल युवक से पूछताछ की। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखे की बरामदगी की है।पुलिस अपराधियों की तलाश में जमशेदपुर और सरायकेला में छापेमारी कर रही है।

पटना में बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, रमाकांत यादव को अपराधियों ने छाती में मारी गोली
फिलहाल, घटना के कारण को लेकर पुलिस जांच कर रही है। बता दें कि नटराज होटल की ओर से महिला कॉलेज जाने वाली मुख्य सड़क डीएम मदन स्कूल (केपीएम वोकेशल ट्रेनिंग स्कूल) के पास स्ट्रीट दुकाने लगती हैं, जिसे खाऊ गली के रूप में जाना जाता है, जहां शाम होते ही लोगों की भीड़ लग जाती है।

जयराम महतो पर मारपीट और लूटपाट का आरोप, बेरमो प्रखंड प्रमुख के देवर ने दर्ज कराई शिकायत
जानकारी के अनुसार, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि सह जेएमएम नेता समरेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के ऊपर जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित खाऊ गली में अज्ञात हमलावरों ने दो गोली चलाईं।

27th Eastern Zonal Council meeting:गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक खत्म, हेमंत सोरेन ने उठाएं झारखंड से जुड़े हुए कई मुद्दे
ये गोलियां उस वक्त चलाई गईं, जब वह गली में खड़े होकर आइसक्रीम खा रहे थे। बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश ठाकुर ने बताया कि गुड्डू सिंह आइसक्रीम खा रहे थे, उसी वक्त अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चला दी।उन्होंने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखे बरामद किए हैं। वहीं, पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now