- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

Chaibasa में सुरक्षा बलों और नक्सलियों में मुठभेड़, चार नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया

Chaibasa Naxali

चाईबासा: इस वक्त की बड़ी खबर गुवा थाना क्षेत्र स्थित जंगल से आ रही है जहां सुरक्षाबलों और पुलिस के बीच सोमवार सुबह सुबह मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है। सुरक्षाबलों के साथ भिड़त में चार नक्सली मारे गये है।

Sita Soren का BJP से मोहभंग ! कार्यकर्ताओं पर मनमानी और बिकने का लगाया आरोप, बड़े नेताओं ने किया भितरघात

सर्च ऑपरेशन में मुठभेड़

सोमवार सुबह सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन में निकले थे, इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई और सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया। इस दौरान सुरक्षाबलों को नक्सलियों के पास से हथियार और नक्सली सामग्री भी मिली है। इस मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों को गोली लगने की भी सूचना है। सुरक्षाबल नक्सलियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

See also  Kolhan: गर्मी के कहर ने जीना किया दूभर, चिलचिलाती धूप में स्कूली बच्चों का बुरा हाल

एक महिला नक्सली पकड़ में आई

Chaibasa में सुरक्षा बलों और नक्सलियों में मुठभेड़, चार नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया

मारे गये नक्सलियों में से एक जोनल कमांडर, एक सब जोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर और एक महिला नक्सली है। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को पकड़ा है, जिसमें एक एरिया कमांडर और एक हार्डकोर नक्सली है। सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now