चाईबासा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में हथियार और गोला बारूद हुआ बरामद

चाईबासा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में हथियार और गोला बारूद हुआ बरामद

चाईबासा: जरायकेला और छोटानागरा थानान्तर्गत दोलाईगढ़ा गांव के आस-पास जंगली-पहाड़ी क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच बुधवार को मुठभेड़ हुई।

8a5ac0de 6a6d 42dd a170 be134eec79e5

मुठभेड़ के क्रम सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल और पहाड़ का लाभ उठाते हुए भाग खड़े हुए। सर्च अभियान के दौरान घटना स्थल से हथियार, गोला-बारूद और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गयी है।

BJP के कार्यक्रम में चिकन चावल परोसे जाने पर उठे सवालः देवयानी एकादशी के दिन मांस का सेवन ! पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने ली चुटकी

fc90c7be 8879 4272 bf8f 69013df3b5ef

बरामद समानों में एक एसएलआर राइफल, तीन मैगजीन, एक राइफल, एक नाइन एमएम पिस्तौल, 303 का एक मैगजीन, 174 पीस एसएलआर की गोली, 34 डेटोनेटर, एक लैपटॉप चार्जर के साथ, नक्सल साहित्य, नक्सल लाल बैनर,17 पीस बैटरी, एक ब्लैक कारतूस पाउच, सात पीस ब्लैक पिड्डू बैग, एक नक्सल टोपी, दो नक्सल ग्रीन यूनिफॉर्म, एक काला पटका,तीन मोबाइल चार्जर, पांच चार्जिंग केबल, एक डिजिटल मीटर , तीन पॉलिथीन शीट बडा साइज,12 टॉर्च,चार छाता, एक पोर्टेबल ब्यूटेन गैस सिलेंडर, सात सरसों का तेल का पैकेट, विभिन्न प्रकार के आवश्यक जीवनरक्षक दवा और अन्य दैनिक उपयोग की सामान बरामद किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now